HARYANAHOME

Palwal News: सीआईए (ए.वी.टी) हथीन टीम को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मिली बड़ी सफलता, 2 किलो 216 ग्राम चरस सहित हिमाचल प्रदेश की महिला तस्कर पर कसा शिकंजा 

Palwal News: सीआईए (ए.वी.टी) हथीन टीम को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मिली बड़ी सफलता, 2 किलो 216 ग्राम चरस सहित हिमाचल प्रदेश की महिला तस्कर पर कसा शिकंजा 

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी श्री वरुण सिंगला, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में सीआईए (ए.वी.टी) हथीन प्रभारी P/SI दीपक गुलिया की टीम ने नशा गतिविधियों पर रोकथाम अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 किलो 216 ग्राम चरस सहित हिमाचल प्रदेश की महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला आरोपी की पहचान नारोती देवी निवासी जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीआईए (ए.वी.टी) हथीन प्रभारी P/SI दीपक गुलिया ने बताया कि दिनांक 23 मार्च को एवीटी स्टाफ हथीन में तैनात एएसआई विरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ 23 मार्च को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी वा नशीले पदार्थ की धर-पकड के लिये तथा अपराध रोकथाम हेतु गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पलवल बस स्टैंड के पास एक महिला नशीला पदार्थ लेकर खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिला को काबू किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम नारोती देवी निवासी जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) बताया। महिला को उसके कानूनी अधिकार बताते हुए राजपत्रित अधिकारी श्री साहिल ढिल्लों, डीएसपी मुख्यालय पलवल के सामने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से नियम अनुसार तलाशी की प्रक्रिया अपनाई गई।

 

तलाशी के दौरान महिला के शरीर से टेप में लिपटा पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 9 पैकेट में चरस पाई गई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 2 किलो 216 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके अलावा 6020 रुपये नकद, आधार व पैन कार्ड और एक मोबाइल फोन भी मिला। चरस को कब्जा में लेकर इस संबंध में शहर थाना में महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

सीआईए (ए.वी.टी) हथीन प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के स्त्रोत का पता लगाने एवं गहन पूछताछ हेतु महिला आरोपी को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें, तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल