Palwal News: बिजली घर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : गौरव गौतम
Palwal News: बिजली घर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : गौरव गौतम

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।बिजली घर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : गौरव गौतम
खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने गांव बडौली में निर्माणाधीन बिजली घर का किया औचक निरीक्षण
बिजली घर के निर्माण में किसी भी स्तर पर कोई कमी नजर आए तो मुझे और जिला प्रशासन को बताएं, बोले खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
पलवल, 21 जनवरी| हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव बडौली में निर्माणाधीन बिजली घर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों व ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खेल राज्य ममंत्रीगौरव गौतम ने सबसे पहले निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की गहन जांच की। उन्होंने सीमेंट, बजरी, ईंटों तथा अन्य निर्माण सामग्री को बारीकी से देखकर संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में केवल मानक के अनुरूप और प्रमाणित सामग्री का ही प्रयोग किया जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की तकनीकी समस्या या दुर्घटना की आशंका न रहे।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम निरीक्षण के दौरान ने बिजली घर में लगाए जा रहे लोहे के सरियों की गुणवत्ता की भी स्वयं जांच की। उन्होंने इंजीनियरों से सरियों की मोटाई, मजबूती और मानक के बारे में जानकारी ली और कहा कि संरचना की मजबूती के लिए लोहे की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर प्रयोगशाला परीक्षण कराए जाएं और रिपोर्ट के आधार पर ही कार्य को आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि यह बिजली घर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके पूरा होने से न केवल गांव बडौली बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी निर्बाध और बेहतर विद्युत सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को विश्वसनीय और सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए, जिसके लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि यदि किसी भी स्तर पर निर्माण में कोई कमी नजर आए तो तुरंत मुझे और जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्य की समय-सीमा पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि परियोजना को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। खेल राज्य मंत्री ने अधिकारियों से नियमित निगरानी रखने और कार्य की प्रगति की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पलवल भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला और हसनपुर मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम बैसला मौजूद रहे







