ठग निकली मिसेज चंडीगढ़ : 3 करोड़ फ्रॉड केस में गिरफ्तार,गोल्ड बिस्किट, कैश-कार बरामद -
अपराधपंजाबराज्य

ठग निकली मिसेज चंडीगढ़ : 3 करोड़ फ्रॉड केस में गिरफ्तार,गोल्ड बिस्किट, कैश-कार बरामद

पंजाब पुलिस ने फ्रॉड केस में मिसेज चंडीगढ़ रहीं अर्पणा सगोत्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अर्पणा के साथ उसके बेटे कुणाल को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने उनसे 500 ग्राम सोने की बिस्किट, 7 लाख कैश और एक फोर्ड कार भी बरामद की है। मोहाली की फेज 11 पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ फ्रॉड के 25 केस दर्ज हैं। जिसमें उन्होंने ढ़ाई से 3 करोड़ तक की ठगी की है। मोहाली थाना फेज-11 के SHO गगनदीप सिंह ने कहा कि इनके खिलाफ जांच की जा रही है। ठगी के मामलों की संख्या और बढ़ सकती है।

अर्पणा सगोत्रा पेशे से वकील है। उसने 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था।


पति संजय के साथ मिलकर इमीग्रेशन का खोला था ऑफिस
पुलिस के अनुसार अपर्णा ने अपने पति संजय के साथ मिलकर सेक्टर 105 में इमीग्रेशन का दफ्तर खोला हुआ था। जहां पर विदेश जाने वाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते थे। इस दौरान वह लोगों से लाखों रुपए ले लेते थे। लेकिन बाद में वह उन्हें विदेश भेजना तो दूर उनका फोन तक नहीं उठाते थे। लोग लगातार परेशान होते थे। उनकी ठगी के शिकार कई लोग थाने पहुंचे थे। इसके बाद केस दर्ज हुआ थ।

ठगी के पैसों से खरीदे थे सोने के बिस्कुट
पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी के पैसे से आरोपी महिला ने आधा किलो सोने के बिस्कुट खरीदे हुए थे। उससे 100-100 ग्राम के बिस्कुट बरामद हुए हैं। सात लाख रुपए नकद व फोर्ड इको स्पोर्ट कार भी बरामद हुई है। वहीं, अब पुलिस उनके बैंक अकाउंट और प्रॉपर्टी का पता लगाने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि पैसों की रिकवरी के लिए आरोपियों की पॉपर्टी को अटैच करवाया जाएगा, जिससे पीड़ित लोगों को इंसाफ मिल सके।

पुलिस के मुताबिक अपर्णा पेशे से वकील थीं। उसने 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था। पति के साथ मिलकर दफ्तर खोला था। डेराबस्सी की एक महिला ने आरोप लगाए थे उसने अपने पति का नाम ईएस जोसफ बताकर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 के एक निजी स्कूल में एडमिशन दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए और इन्वेस्टमेंट के नाम पर 16 लाख की ठगी की थी। वही, वह एडवोकेट होने की धमकी देकर कोर्ट में झूठा मुकदमा चलाने की धमकी देती थी। वही लोगों पर रौब जमाने के लिए लग्जरी कारों का प्रयोग करती थी।

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल