हरियाणा

हरियाणा के रेवाड़ी में लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री का बॉयलर फटा; 40 लोग झुलसे,Video आया सामने

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। जिसकी चपेट में आने से करीब 40 कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

सभी घायलों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में लाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा, “रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है। हमने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। हमने फैक्ट्री में एंबुलेंस भेज दी है। कई लोग झुलस गए हैं। करीब 40 लोग घायल हैं और एक गंभीर मरीज है जिसे रोहतक रेफर किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि शाम करीब 7 बजे रोजाना की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फट गया। 100 से ज्यादा कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। सूचना के बाद कई एंबुलेंस की गाड़ी फैक्ट्री में पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। एक-एक कर झुलसे कर्मचारियों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इन्हें भी पढ़ें...  कुदरत का अजीब करिश्मा : जुडव़ा पैदा हुई दो बहनें,खबर पढ़कर अचंभित हो जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल