HARYANA

Karnal News: करनाल जिले की 10 जनवरी 2026 की बड़ी खबरें, पढ़िए स्पेशल बुलेटिन

Karnal News: करनाल जिले की 10 जनवरी 2026 की बड़ी खबरें, पढ़िए स्पेशल बुलेटिन

Karnal News: करनाल जिले की 10 जनवरी 2026 की बड़ी खबरें, पढ़िए स्पेशल बुलेटिन

समाधान शिविर व जन संवाद में आई मांगों व शिकायतों को समयबद्घ तरीके से निपटाएं अधिकारी-डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।
निगमायुक्त ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिया साप्ताहिक लक्ष्य, कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश।
करनाल 10 जनवरी,
         नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने समाधान शिविर व जन संवाद में आई मांगों एवं शिकायतों को लेकर की गई समीक्षा बैठक में निगम अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी शाखा से सम्बंधित उक्त पोर्टल पर आई मांगों व शिकायतों का समयबद्घ निपटान सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य देकर आगामी बैठक में इनकी कार्यवाही रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत होने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सी.एम. विंडो, सी.पी.जी.आर.ए.एम. व एस.एम.जी.टी. पोर्टल पर आई शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी शिकायतों का समाधान कर उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट  (ए.टी.आर.) समय पर अपलोड करें। कोई भी शिकायत ऑवरड्यू नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि समाधान शिविर एवं जन संवाद पोर्टल पर आई मांगों पर निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यकारी अभियंता स्वयं भी इन कार्यों की निगरानी करें। गढ्ढïे भरने, सीवरेज व स्टोरम वाटर लाईनो की सफाई, मेन होल कवर तथा स्ट्रीट लाईट खराब होने जैसी शिकायत का तुरंत समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। ए.टी.आर. में जवाब सही दिया जाए, इसका विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय द्वारा इन पोर्टल पर आई शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाती है, इसलिए सभी अधिकारी इसे गम्भीरता से लें और त्वज्जों देकर इन कार्यों को निपटाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टाईम लाईन तैयार कर कार्य योजना बनाई जाए, सभी कार्य समय से पूरे होंगे।
कूड़ा जलाने वालों पर करें कार्रवाई- उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा को निर्देश दिए कि शहर में कूड़ा जलाने की घटना पर पूर्ण रोक लगाई जाए। इसके लिए नगर निगम की टीमें लगातार दौरा करती रहें। इस दौरान कोई कूड़ा जलाते पाया जाता है तो तुरंत उसका चालान किया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील करते कहा कि उनके घर के आस-पास या पार्क इत्यादि में कोई कूड़ा जलाता है तो उसे रोका जाए।
अतिक्रमण व सिंगल यूज प्लास्टिक के करें चालान- उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि शहर में अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्बंधित जोन में रोजाना निरीक्षण करें और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। न मानने वालों के चालान करें। इसके अतिरिक्त सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग व ब्रिकी कर रहे थोक विक्रेताओं तथा दुकानदारों के चालान करने के भी निर्देश दिए।


उन्होंने भवन एवं भूमि शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे होने को लेकर कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो तुरंत उसकी जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने स्पष्टï किया कि शहर में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवैध निर्माण पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अनाधिकृत विज्ञापन प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

 

उच्च गुणवत्ता आलू बीज उत्पादन में हरियाणा अग्रणी कृषि राज्य,किसानों को मिल रही है बेहतरीन सेवाएं : कृषि मंत्री

चौथा आलू एक्सपो के समापन समारोह में हरियाणा के  कृषि  मंत्री श्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, विभागाध्यक्ष डा. अर्जुन सैनी ने पुष्प-गुच्छ व महानिदेशक डा. रणबीर सिंह ने किया स्मृति चिह्न भेंट और विभिन्न गतिविधियों की दी जानकारी।

मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 किसानों को आलू रत्न व आलू सम्मान से किया पुरस्कृत।

करनाल, 10 जनवरी। हरियाणा बागवानी विभाग द्वारा आयोजित 4 आलू एक्सपो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह दो दिवसीय कार्यक्रम राज्य के साथ अन्य राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों, बीज उत्पादकों, वैज्ञानिकों, खरीदारों, विक्रेताओं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों के उत्साहपूर्ण भागीदारी में आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आलू उत्पादन में नवीन तकनीकों का प्रदर्शन, उच्च गुणवत्ता वाले बीज आलू को बढ़ावा देना और किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ना है। एक्सपो के द्वितीय दिवस एवं समापन समारोह में हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा. अर्जुन सैनी ने पुष्प-गुच्छ व महानिदेशक डा. रणबीर सिंह ने स्मृति चिन्ह भेट किया और उन्हें केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह के दौरान मंत्री ने सर्वप्रथम संस्थान में स्थापित अत्याधुनिक टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला का निरीक्षण किया, जिसमें रोग-मुक्त एवं गुणवत्तायुक्त बीज आलू उत्पादन की प्रक्रिया को समझाया गया। इसके उपरांत उन्होंने एयरोपोनिक्स यूनिट का अवलोकन किया, जहां बिना मिट्टी के उन्नत तकनीक से बीज आलू उत्पादन की प्रक्रिया प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया।
कृषि मंत्री ने विभिन्न आलू किस्मों के प्रदर्शन प्रक्षेत्र (ट्रायल्स) का भी निरीक्षण किया, जिसमें कुल 16 विभिन्न किस्मों की उपज क्षमता, रोग प्रतिरोधकता और बाजार उपयोगिता पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने नेट हाउस का अवलोकन कर संरक्षित खेती के माध्यम से बीज आलू उत्पादन की संभावनाओं पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मंत्री ने एक्सपो परिसर में स्थापित विभिन्न फर्मों के स्टॉल का भ्रमण किया, जहाँ सार्वजनिक और निजी कंपनियों द्वारा बीज, मशीनरी, तकनीकी सामग्री और अन्य कृषि उपकरण प्रदर्शित किए गए थे। उन्होंने स्टॉल संचालकों से संवाद कर तकनीकों की जानकारी ली और किसानों के हित में नवाचारों की सराहना की। इसके उपरांत मंत्री श्री श्याम सिंह राणा जी ने उपस्थित किसानों, खरीदारों और विक्रेताओं को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बैठक हरियाणा में उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले बीज आलू को देश के किसानों से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम है और आलू बीज उत्पादन में हरियाणा एक उभरता अग्रणी कृषि राज्य बन रहा है। नई तकनीकों के माध्यम से हरियाणा ने बीज आलू उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे किसानों की लागत कम हुई है और आप में वृद्धि हुई है। यह मंच किसानों और खरीदारों को सीधे जोडक़र बेहतर बाजार और उचित मूल्य सुनिश्चित करेगा।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि क्षेत्र का विकसित भारत विकसित हरियाणा बनाने में अग्रीणय योगदान रहेगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है और कृषि क्षेत्र व किसानों का भी आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तब साकार होगा जब हर क्षेत्र में विकास होगा। भारत सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 24 फसलों पर एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। इसके अलावा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए भावांतर भरपाई योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा बागवानी को बढ़ाया गया है। हरियाणा देश में मछली उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा शहद का मूल्य 120 रुपये निर्धारित किया गया। उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक स्वदेशी को अपनाए ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। कार्यक्रम में अपने संबोधन के उपरांत मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया, जिसमें 5 प्रगतिशील किसानों को आलू रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया, प्रत्येक को 11,000/- की नकद राशि दी गई, और 11 किसानों को आलू सम्मान से सम्मानित किया गया, प्रत्येक को 5,100/- नकद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर यह भी अवगत कराया गया कि टिशू कल्चर प्रयोगशाला को 1 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा विधिवत निरीक्षण के उपरांत मान्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर मंत्री श्री श्याम सिंह राणा जी ने बागवानी विभाग एवं वैज्ञानिकों को बधाई दी और इसे हरियाणा के लिए गर्व का विषय बताया। यह मान्यता प्रयोगशाला की तकनीकी क्षमता, गुणवत्ता मानकों और अनुसंधान सुविधाओं की पुष्टि करती है। साथ ही, वर्ष 2024 में राज्य सरकार द्वारा हर आलू लोगों का ट्रेडमार्क पंजीकरण कराया गया है, जो बीज आलू की उच्च गुणवत्ता, शुद्धता और विश्वसनीयता का प्रतीक है। मंत्री ने कहा कि यह ब्रांड हरियाणा के बीज आलू को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने में सहायक होगा।


इस अवसर पर डॉ. अर्जुन सिंह सैनी (हेड ऑफ द डिपार्टमेंट, स्पेशल) ने माननीय मंत्री का हार्दिक अभिनंदन करते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और विभागीय गतिविधियों का संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट परिचय देते हुए बताया कि एक्सपो के दौरान बीज आलू क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया है, जो किसानों और खरीदारों को सीधे जोड़ने और मूल्य संवर्धन के अवसर प्रदान करने का एक प्रभावी मंच साबित हो रहा है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रणबीर, निदेशक, बागवानी विभाग, हरियाणा ने उपस्थित सभी का धन्यवाद देते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया और एक्सपो की सफलता के लिए सभी किसानों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, प्रतिभागी फर्मों और आयोजक टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से किसानों को नवीन तकनीकों, गुणवत्तायुक्त बीज और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। चौथा आलू एक्सपो किसानों के लिए ज्ञान, तकनीक और बाजार को जोड़ने वाला एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ जिससे निश्चित रूप से आलू उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

 

पंजाब नेशनल बैंक मंडल द्वारा आयोजित पीएनबी खेल उत्सव 2026 का शुभारंभ आज

करनाल, 10 जनवरी। पंजाब नेशनल बैंक मंडल द्वारा आयोजित पीएनबी खेल उत्सव 2026 का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। खेल उत्सव का उद्घाटन त्रिमूर्ति शिव पांडे, मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में के.डी.एस. अग्रवाल, उप मंडल प्रमुख, मंडल कार्यालय और विभिन्न शाखाओं से आए खिलाड़ी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


आज के दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अल्फा इंटरनेशनल सिटी के खेल मैदान में किया गया, जिसमें मंडल की विभिन्न टीमों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आपसी सहयोग, टीम भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
इस अवसर पर त्रिमूर्ति शिव पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। क्रिकेट मुकाबले पूरे दिन रोमांचक रहे और दर्शकों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस सफल आयोजन में बैंक के अधिकारियों — सर्वश्री अतुल कौशिक, रवि वर्मा, संतन शर्मा एवं अमर कुलदीप सिंह का उल्लेखनीय सहयोग रहा। विजेताओं तथा टीमों को पुरस्कृत किया गया तथा उन्हें आगे अंचल स्तर पर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने भेजा जाएगा।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रदीप मुंडेजा ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। खेल उत्सव की शेष प्रतियोगिताएं 11 जनवरी को कर्ण स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।

 

आधार कार्ड अपडेट कराने की तारीख बढ़ाई

  करनाल, 10 जनवरी।          उपायुक्त विश्राम कुमार ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को निशुल्क अपडेट कराने की तारीख बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दी गई है। यह मुफ्त सेवा केवल ‘माय आधार पोर्टल’ पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए नागरिकों को नाम, जन्म तिथि, रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनका मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक है।


उपायुक्त ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है।  नागरिक खुद भी http://uidai.gov.in/  वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कराया जा सकता है।

कचरे से कंचन पहल- नगर निगम आयुक्त की कबाड़ व्यापारियों के साथ बैठक, 5 आर मॉडल को शहरव्यापी किया लागू।
शहर के कबाड़ व्यापारी नगर निगम के अंतर्गत 5 आर के तौर पर करेंगे कार्य- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।
5 आर पहल शहर को बनाएगी स्वच्छ, रैग पीकर्स और स्क्रैप डीलरों की बढ़ेगी आमदनी- कर्नल पी.एस. बिन्द्रा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर।
करनाल 10 जनवरी,
             स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरे से कंचन पहल को गति देने के लिए करनाल नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शहर के प्रमुख कबाड़ व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर कर्नल पी.एस. बिन्द्रा तथा सेनीटेशन टीम मौजूद रही।
निगमायुक्त ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कचरा प्रबंधन को वैज्ञानिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ रैग पीकर्स एवं स्क्रैप डीलरों की आय में वृद्घि हो सके। बैठक में 5 आर सिद्धांत पर विस्तृत चर्चा हुई। पंाच आर यानि रिफ्यूज- अनावश्यक कचरे को कम से कम उत्पन्न करना, रिड्यूस- प्लास्टिक एवं अन्य बेकार वस्तुओं का उपयोग घटाना, रियूज़- उपयोग की गई वस्तुओं को दोबारा प्रयुक्त करना, रिपेयर- खराब वस्तुओं की मरम्मत कर पुन: उपयोग में लाना, रिसाइकल- कचरे को पुनर्चक्रण द्वारा उपयोगी संसाधन में बदलना।
उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों को शहर के हर वार्ड में लागू किया जा रहा है। कबाड़ व्यापारी इस अभियान के प्रमुख साझेदार होंगे, क्योंकि वे कचरे को एकत्रित कर आर्थिक मूल्य प्रदान करते हैं। आयुक्त ने व्यापारियों को विशेष सुझाव दिए, जैसे अलग-अलग कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित करना, डोर-टू-डोर कलेक्शन में सहयोग तथा रिसाइकलिंग यूनिट्स के साथ साझेदारी। उन्होंने स्वच्छता को शहर की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि कचरा शहर का अभिशाप नहीं बल्कि अवसर है, जिसे सुनियोजित तरीके से अलग-अलग करके स्वच्छता और आमदनी, दोनों को बढ़ाया जा सकता है।

स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर कर्नल पी.एस. बिन्द्रा ने कबाड़ व्यापारियों के साथ जमीनी स्तर पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि दूध या खाने-पीने की वस्तुओं के पैकेट, जो कि बाजार में नहीं बिकते। ऐसे पैकेट्स को रैग पीकर्स एकत्र कर कबाड़ दुकानों को दें और वह उसे एकत्र कर हमें या नगर निगम को दे सकता है। इससे कचरा नहीं बिखरेगा, नालियां जाम होने से बचेंगी, शहर साफ-सुथरा होगा और रैग पीकर्स की आमदनी भी बढ़ेगी। यह पहल न केवल शहर को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम, ब्रांड एम्बेसडर और व्यापारी, यदि सभी कडिय़ां मिलकर काम करेंगी, तो करनाल स्वच्छ सर्वेक्षण में नम्बर 3 से नम्बर 1 पर अवश्य पहुंचेगा। बैठक में व्यापारियों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी तथा नगर निगम के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
कबाड़ दुकानों में होगी स्वच्छता प्रतियोगिता- निगमायुक्त ने कहा कि दुकानों की स्वच्छता बनाए रखने को लेकर कबाड़ दुकानों में भी स्वच्छता प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें दुकानों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित तरीके से रखने वाले शीर्ष 3 दुकानदारों को नगर निगम फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में सम्मानित करेगा।
कल्याण की कुलवेहड़ी को बड़ी सौगात

96 लाख के विकास कार्यों का उदघाटन व शिलान्यास

44 लाख के नए काम मंजूर

स्वच्छता व बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील

करनाल, 10 जनवरी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज गांव कुलवेहड़ी को बड़ी सौगात दी। 96 लाख रूपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि करीब 44 लाख रुपये के नए कार्यों को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। श्री कल्याण ने लोगों से स्वच्छता और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और नौजवानों से नशे से दूर रहने की अपील की।
श्री कल्याण ने आज कुलवेहड़ी गांव में 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास और 11 लाख से बनी गलियों व 20 लाख की लागत से पांचाल चौपाल में बने हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि गांव की प्र्रजापत चौपाल में हॉल व शौचालयों के निर्माण, ओड चौपाल, कश्यप चौपाल, बंजारा चौपाल व पांचाल चौपाल के लिए करीब 44 लाख रूपये की मंजूरी मिल चुकी है। 31 मार्च से पहले इन पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष का इस मौके पर पांचाल समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। श्री कल्याण ने इस मौके पर कहा कि पिछली प्लान में कोरोना के कारण विकास की गति जरूर प्रभावित हुई थी लेकिन अब रुके हुए कार्यों को न केवल तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है बल्कि नए कार्य भी मंजूर कराए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता के साथ-साथ गांव के तालाब की सुंदरता की ओर ध्यान देने की अपील की। कहा कि सफाई जैसे कार्यों में जनभागेदारी जरूरी है। पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारियों को गांव में बनने वाले सामुदायिक केंद्र का आकार बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में बनने वाले कमरों के लिए अलग से ग्रांट की व्यवस्था करा दी जाएगी।


विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई नीतियों का ही परिणाम है कि आज राज्य में मेरिट पर नौकरियां मिल रही हैं। गरीब व सामान्य परिवारों के बच्चे अफसर बन रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मजबूती से कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। उन्होंने लोगों से घरौंडा हलके की खुशहाली व देश तथा समाज की प्रगति के लिए मिल कर कार्य करने का आह्वान किया। बताया कि दस साल में इलाके में मेडिकल यूनिवर्सिटी, रिंग रोड, एनसीसी अकादमी जैसे कई नए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर हुए हैं। अब जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलने लगा है।
इस मौके पर बीडीपीओ मोनिका, सरपंच श्रीमती अमृत बाला, राकेश पांचाल आदि मौजूद रहे।

घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुनीं लोगों की समस्याएं

करनाल, 10 जनवरी। जन सुनवाई कार्यक्रम की शृंखला में आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के निर्देश दिए।
मौसम साफ होने के कारण बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग समस्याओं को लेकर रेस्ट हाउस पहुंचे। श्री कल्याण ने करीब ढाई घंटे तक एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। गांव अमृतपुर कलां के लोगों ने कहा कि लाल डोरा सीमा के अंदर सालों से रह रहे हैं लेकिन रजिस्ट्री न होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर उन्होंने बीडीपीओ और एसडीएम को इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। सहकारी समितियों की बसों से जुड़े कुछ लोगों ने मांग की गई उन्हें करनाल-बड़ौली मार्ग की बजाए पानीपत रूट पर बस चलाने की इजाजत दिलाई जाए। उन्होंने बताया कि यूपी और हरियाणा रोडवेज की बसें करनाल से शामली तक सीधी आने-जाने से सहकारी समिति की बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। पहले दोनों राज्यों की बसें केवल बड़ौली तक जाती थीं।


जन सुनवाई कार्यक्रम में पुंडरी के लोगों ने हॉल बनवाने, गंजो गढ़ी से रांवर तक की सडक़ को ठीक कराने, स्ट्रीट लाईट लगवाने, अलीपुर खालसा में सैनी चौपाल का निर्माण कराने, हसनपुरा रोड चतरगढ़ कॉलोनी के पास डेरा डैनी पर पानी, बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की गई।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, नगरपालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, बिजली निगम के एसडीओ चांद सांगवान, पीडब्ल्यूडी से जेई ईशम संधु आदि मौजूद रहे।
करनाल से कांग्रेस ने शुरू किया मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान
डिजिटल व्यवस्था से मजदूरों के बाहर होने का आरोप
करनाल, 10 जनवरी (): कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा कानून को कमजोर किए जाने के विरोध में ‘मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान’ की शुरुआत करनाल से की। शनिवार को डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मनरेगा मजदूरों के अधिकारों पर हमला करने का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और किसानों की जीवन रेखा है, लेकिन मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण यह योजना लगातार कमजोर की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से ग्रामीण मजदूरों को रोजगार और मजदूरी दोनों से वंचित किया जा रहा है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद्य ने कहा कि ‘मनरेगा बचाओ संघर्ष’ के तहत पूरे महीने जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस की प्रमुख मांगों में काम की गारंटी, समय पर वेतन भुगतान और व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। मनरेगा अभियान के जिला प्रभारी एवं आरजीपीआरएस चेयरमैन फोम लाल ने बताया कि मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान में भारी देरी हो रही है और पर्याप्त रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लागू की गई डिजिटल प्रणाली के कारण स्मार्टफोन न रखने वाले मजदूर योजना से बाहर हो रहे हैं, जिससे देशभर में करीब दो करोड़ मजदूर प्रभावित हो सकते हैं। असंध से पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि मनरेगा की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुई थी, लेकिन भाजपा सरकार इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आंदोलन के तहत 11 जनवरी को महात्मा गांधी चौक, करनाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अवसर पर मनरेगा अभियान के जिला करनाल प्रभारी फोम लाल, जिला शहरी प्रधान पराग गाबा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद्य, सुरेश गुप्ता, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, दिव्यांशु बुद्धिराजा, भूपेन्द्र लाठर, सतपाल रोड, मनोज वधवा, राजेश चौधरी, राजेन्द्र बल्ला, ओम प्रकाश सलूजा, तेजेन्द मान, नीरज हुड्डा, संदीप महाजन, प्रदीप पुनिया, रामफल, अनिल शर्मा, जीतराम कश्यप, राजीव कांबोज, बिन्दर पोसवाल, ललित आहुजा, डा. रामफल, डॉ. संजय तरावड़ी, जसबीर पान्नू, बलजीत चौहान, दिलशेर डाचर, श्रवण पोसवाल, जितेन्द्र पांचाल, विनोद तितोरिया, जोगिन्द्र वाल्मीकि, राजीव गोंदर, सुनीता रानी, विनोद शर्मा, गौरव शर्मा, ललित अरोड़ा, अरूण पंजाबी, सतपाल कश्यप, प्रदीप शर्मा, अमरजीत धीमान, रामेश्वर वाल्मीकि, सुरेश काछवा, दीपक चौधरी, गुरविंदर कौर, मा. कर्ण सिंह, विजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow