HARYANA

JJP News: गठबंधन सरकार की बड़ी योजनाओं को रद्द करने वाला रहा भाजपा सरकार का पहला साल – दुष्यंत चौटाला

JJP News: गठबंधन सरकार की बड़ी योजनाओं को रद्द करने वाला रहा भाजपा सरकार का पहला साल - दुष्यंत चौटाला

JJP News: गठबंधन सरकार की बड़ी योजनाओं को रद्द करने वाला रहा भाजपा सरकार का पहला साल – दुष्यंत चौटाला

मंडियों में किसानों के साथ अन्याय कर रही है राज्य सरकार – अजय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी संगठन निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। डॉ चौटाला ने कहा कि मंडियों में किसानों की दुर्गति हो रही है और किसानों का धान सड़ रहा है, खरीद के लिए कोई इंतजाम नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी थोड़ी बहुत खरीद हो रही है, उसमें 500-600 रुपये काट कर किसानों को आहत किया जा रहा है। ऐसे ही डीएपी के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लगने के बावजूद भी डीएपी नहीं मिल रहा है, जिसके कारण अगली फसल की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को डॉ अजय सिंह चौटाला हिसार में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक साल के कार्यकाल की अनेक विफलताएं गिनवाते हुए भाजपा सरकार को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिसार शहर के लिए एक साल में जो काम किए हैं, उनमें सबसे पहले तो यही कि शहर में जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए हमने 750 करोड़ का एलिवेटेड रोड निर्माण का प्रस्ताव मंजूर करवाया था, उसे मौजूदा सरकार ने रद्द कर दिया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब वे जीएसटी ट्रिब्यूनल के चेयरमैन थे तो हिसार में जीएसटी ट्रिब्यूनल की कोर्ट लेकर आए थे परंतु अब तक सरकार द्वारा ट्रिब्यूनल शुरू करना तो दूर अभी तक जगह ही निर्धारित नहीं की गई। दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर 50 दिनों से अपने ससुराल आर्य नगर में मेन हाईवे और अपने गांव गंगवा में खड़े पानी को नहीं निकलवा पाए, ये भाजपा सरकार का एक साल का लेखा-जोखा है। इसी तरह के प्रदेश के अनेक गांवों में अभी तक पानी निकासी नहीं की गई है, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं, अगली फसल की बिजाई में देरी और बीमारियां फैल रही है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले एक साल में एक भी नया प्रोजेक्ट हिसार में सामने नहीं आया है, ना ही एक इंच की नई सड़क मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा सरकार ने नए बस स्टैंड बनाने का एयरपोर्ट के सामने पत्थर लगाया था। अब वो पत्थर भाजपा नेताओं की बाट जोह रहा है। इस मौके पर जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दिन रात मेहनत करें और उनकी मेहनत के दम पर पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। इसके उपरांत दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में ग्रामीणों को संबोधित किया। अनेक लोगों ने जेजेपी ज्वाइन की।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल