HARYANAHOME

JJP News: जेजेपी के हरियाणा जनचेतना दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, कई दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत

JJP News: जेजेपी के हरियाणा जनचेतना दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, कई दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत

JJP News: जेजेपी के हरियाणा जनचेतना दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, कई दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत

देशी घी के लड्डू से हर आने वाले का करवाएंगे मुंह मीठा, हरे-पीले रंग में सजा हांसी

चंडीगढ़, 12 मार्च। शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर हांसी की नई अनाज मंडी में मनाए जाने वाले हरियाणा जनचेतना दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनचेतना दिवस पर उमड़ने वाले जनसैलाब को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड सहित कई प्रदेशों के प्रमुख राजनीतिज्ञ एवं नामी-गिरामी संगीत कलाकार उपस्थित रहेंगे। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कई पूर्व विधायक, विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इस दौरान डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर कई सामाजिक संस्थाओं, खापों, खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वीरवार को रैली स्थल का जायजा लेने के लिए जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला पूरे दिन हांसी की नई अनाज मंडी में डटे रहे और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

अतिरिक्त शैड बनाए गए

रैली में प्रदेशभर से आने वाले लाखों लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। जनचेतना दिवस में भारी भीड़ की आशंका के चलते अनाज मंडी में जो सबसे बड़ा शैड चयनित किया गया था, उसकी लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई गई है। शैड के साथ दोनों ओर करीब पचास-पचास फीट अतिरिक्त शामियाना लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई है।

सज गया हांसी शहर

डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर हांसी शहर हरे-पीले रंग में सजाया गया है। हांसी शहर में आने वाले सभी मार्गों पर जेजेपी के झंडे एवं लड़ियां लगाई गई है। लोगों के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए है।

इनसो कार्यकर्ता संभालेंगे कमान

रैली में आने वालों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए जेजेपी की छात्र इकाई इनसो की ड्यूटी लगाई गई है। इनसो के 500 वॉलियंटर की ड्यूटी शहर के अलग-अलग चौक एवं चौराहों पर लगाई गई है। जाम से निपटने के लिए एक क्रेन की भी व्यवस्था की गई है।

हर आगंतुक का मुंह मीठा करवाएंगे

हरियाणा जनचेतना दिवस में आने वाले हर शख्स का लड्डू से मुंह मीठा करवाया जाएगा। देशी घी से बने 65 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं। इसके अलावा रैली स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। पंडाल में बैठे लोगों को गर्मी न लगे, इसको देखते हुए पंखों की उचित व्यवस्था की गई है।

अजय चौटाला के साथी होंगे सम्मानित

रैली की प्रमुख स्टेज को तीन भागों में बांटा गया है। पहली स्टेज पर डॉ अजय सिंह चौटाला के साथ देश-प्रदेश से आने वाले प्रमुख नेता विराजमान होंगे। वहीं दूसरी स्टेज पर डॉ अजय सिंह चौटाला के बचपन, स्कूल, कॉलेज में साथ पढ़ने वाले एवं संघर्ष के साथियों को बैठाकर सम्मानित किया जाएगा। तीसरी स्टेज पर जेजेपी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला स्तर के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा अलग से मीडिया गैलरी और कलाकारों के लिए भी मंच की व्यवस्था की गई है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल