HARYANA

JJP News: धान घोटाले में सीएम नायब सैनी खुद संलिप्त, तभी जांच से पीछे हट रहे – डॉ अजय सिंह चौटाला

JJP News: धान घोटाले में सीएम नायब सैनी खुद संलिप्त, तभी जांच से पीछे हट रहे - डॉ अजय सिंह चौटाला

JJP News: धान घोटाले में सीएम नायब सैनी खुद संलिप्त, तभी जांच से पीछे हट रहे – डॉ अजय सिंह चौटाला

कांग्रेस ने वोट चोरी शुरू की और अब बीजेपी वोट डकैती कर रही – अजय चौटाला

चंडीगढ़, 27 नवंबर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाक नीचे हरियाणा में करोड़ों रुपए का बड़ा धान घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक न तो मामले की कोई उच्च स्तरीय जांच करवाई गई है और न ही घोटाले के मास्टर माइंड को पकड़ने के लिए सरकार कोई कदम उठा रही है। डॉ चौटाला ने कहा कि तमाम हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि धान घोटाले में सीएम नायब सैनी खुद संलिप्त है, तभी वे चुप्पी साधे बैठे हुए हैं और जांच करवाने से पीछे हट रहे हैं।

अजय चौटाला ने कहा कि जगजाहिर है कि हरियाणा में कैसे धान खरीद के दौरान नकली गेट पास बनाए गए, कैसे बाहरी राज्यों के किसानों का धान अवैध तरीके से खरीदा गया और एक बड़े घोटाले को प्रदेशभर में अंजाम दिया गया, जो कि सरकार की शह के बिना संभव नहीं है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार किसान की मेहनत की कमाई का उसे उचित दाम नहीं दे रही है और एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचने को अन्नदाता मजबूर है। डॉ चौटाला ने धान घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को पकड़कर उनसे घोटाले के एक-एक रुपए की वसूली होनी चाहिए, चाहे उसमें कोई भी कितना भी बड़ा शख्स शामिल क्यूं ना हो।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि आज हर तरफ लूट मची हुई है और सरकार की उसमें हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में प्रदेश में किसान, व्यापारी, मजदूर सहित हर वर्ग दुखी है। वहीं उन्होंने वोट चोरी के विषय पर कहा कि कांग्रेस ने सबसे पहले वोट चोरी शुरू की थी और अब बीजेपी वोट डकैती कर रही है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow