अपराधहरियाणा

हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को बहादुरगढ़ में गोलियां मारी, 3 गनमैन घायल

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को रविवार को कुछ लोगों ने गोलियां मार दीं। यह घटना झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास हुई। एक कार में आए कुछ हमलावरों ने राठी और उनके तीन गनमैनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

 

पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में गाड़ी की अगली सीट पर बैठे राठी और उनके तीनों गनमैन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर अपनी कार में फरार हो गए। घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनेलो के मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग ने नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि कर दी है।

हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए कथित हमले पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, “हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा…”

 

इन्हें भी पढ़ें...  Haryana News : प्रदेश के होटल प्रबंधन संस्थानों से करवाई जाएगी कैंपस प्लेसमेंट : कंवर पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल