HARYANAHOME

INLD News: सरकारी नौकरी में 60 साल से 58 साल करने का दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले भाजपा सरकार: अभय सिंह चौटाला

INLD News: सरकारी नौकरी में 60 साल से 58 साल करने का दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले भाजपा सरकार: अभय सिंह चौटाला

INLD News: सरकारी नौकरी में 60 साल से 58 साल करने का दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले भाजपा सरकार: अभय सिंह चौटाला

भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल सरकार है जो हरियाणा को विनाश की तरफ धकेल रही है, आज दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, युवा, किसान, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार से बेहद दुखी हैं

चंडीगढ़, 6 फरवरी। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। हरियाणा सरकार द्वारा अब एक नया दिव्यांग विरोधी फरमान जारी किया गया है जिसमें दिव्यांगजनों को 58 साल के बाद मिलने वाले 2 साल के सेवा विस्तार को खत्म कर दिया गया है। इंडियन नेशनल लोकदल भाजपा सरकार के इस दिव्यांग विरोधी फैसले की कड़ी निंदा करता है। भाजपा सरकार यह दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले। होना तो यह चाहिए था कि भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें और सुविधाएं प्रदान करती। लेकिन बजाय दिव्यांगजनों को अतिरिक्त सुविधाएं देने के जो उनका हक है वही छिन रही है। ऐसे ही जानबूझकर आय को जोड़ कर बुजुर्गों की सम्मान पेंशन काटी जा रही है। बुजुर्गों को चौधरी देवीलाल ने आय देखकर पेंशन शुरू नहीं की थी बल्कि बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए पेंशन शुरू की थी। विभिन्न विभागों में एक लाख से ऊपर स्वीकृत नियमित पद खाली पड़े हैं। बजाय उन पदों को नियमित रूप से भरने के हरियाणा के योग्य युवाओं को ठेके पर रखा जा रहा है। हरियाणा के मेधावी युवाओं को साजिश के तहत नियमित सरकारी नौकरियों से वंचित कर रही है और बाहर के प्रदेशों के संघ से जुड़े लोगों को बड़े सरकारी पदों पर नियमित भर्ती कर रही है।

भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल सरकार है जो हरियाणा को विनाश की तरफ धकेल रही है। आज दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, युवा, किसान, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी भाजपा सरकार से दुखी हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता 2029 में सत्ता से बेदखल कर देगी। वहीं 2029 में इनेलो की सरकार बनने पर हरियाणा के सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के समान विकास किया जाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow