HARYANAHOME

INLD News: शुन्यकाल और राज्यपाल अभिभाषण पर सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने रखा अपना पक्ष

INLD News: शुन्यकाल और राज्यपाल अभिभाषण पर सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने रखा अपना पक्ष

INLD News: शुन्यकाल और राज्यपाल अभिभाषण पर सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने रखा अपना पक्ष

अभिभाषण में जमीनी सच्चाई नहीं थी हरियाणा की जनता जिन असली मुद्दों से जूझ रही हैं उन पर गंभीरता और स्पष्टता दोनों की रही भारी कमी: अदित्य देवीलाल

चंडीगढ़, 26 फरवरी। बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने शून्यकाल के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार बार बार किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी देने का झूठा गुणगान करती है। किसानों को एमएसपी देना तो दूर की बात है मंडी में जब किसान अपनी फसल लेकर जाता है तो किसान को प्रताड़ित किया जाता है। फसल की गुणवत्ता खराब बता कर उसकी फसलों के दाम कम दिए जाते हैं। भाजपा सरकार भावांतर योजना के तहत भी फसलों की भरपाई नहीं कर रही और किसानों को मुर्ख बनाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार की नीति है फूट डालो और राज करो उसी पर चलते हुए आढ़तियों और किसानों को आपस में लड़वाने का भी काम कर रही है। पैडी, ज्वार, बाजरा, रागी, मूंग, तुर, उड़द, मुंगफली, सुरजमुखी, सोयाबीन, सिसमन, कॉटन, गेहूं और जौ फसलों की एमएसपी अगर किसानों को दी है तो सरकार किसी भी एक मंडी का ब्यौरा सदन में रखे।

-राज्यपाल अभिभाषण पर विधायक अदित्य देवीलाल-
सदन में राज्यपाल अभिभाषण पर बोलते हुए अदित्य देवीलाल ने कहा कि अभिभाषण में जमीनी सच्चाई नहीं थी अपितु बड़ी बड़ी ढींगे हांकी गई। हरियाणा की जनता जिन असली मुद्दों से जूझ रही हैं उन पर गंभीरता और स्पष्टता दोनों की भारी कमी रही। हरियाणा किसान प्रधान प्रदेश है और चौधरी देवीलाल और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने हमेशा किसानों को मजबूत करने का काम किया। लेकिन आज बीजेपी के राज में किसान कर्जे में डूबा हुआ है और फसल के सही दाम नहीं मिल रहे। 2023 से 2025 तक बीमा कंपनियों द्वारा किसानों से लगभग 2875 करोड़ रुपए प्रीमियम लिया गया लेकिन खराब फसल का मुआवजा केवल 800 करोड़ रुपए दिया गया। बीमा कंपनियां किसानों का 2000 करोड़ रूपए खा गई। एक तरफ किसान यूरिया और डीएपी के लिए लाइनों में खड़ा था वहीं सरकार ने किसानों की मदद करने के बजाय 716 करोड़ रुपए बचा लिए। बीजेपी जो डबल और ट्रिपल इंजन की बात करती है उनकी पोल इसी बात से खुल जाती है कि यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की सरकारें हैं और पानीपत के गन्ना किसानों के रुपए जो पिछले पांच सालों से उनकी शुगर मील में फंसे पड़े हैं वो नहीं निकलवा पाई है। कृषि संयंत्रों पर सब्सिडी वाली बात पर भी सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत किसानों पर खर्च नहीं किया जा रहा जिसके कारण पैसा लैप्स हो रहा है। टेल वाले किसानों के पास पानी नहीं पहुंच रहा। बीजेपी ने चुनाव से पहले वोट लेने के लिए जो बीपीएल कार्ड बनाए थे, अब उनके वोट लेने के बाद 7 लाख से ऊपर बीपीएल कार्ड काट दिए हैं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल