HARYANAHOME

INLD News: सिर्फ दो विधायक होने के बावजूद इनेलो निभा रही असली विपक्ष की भूमिका: अभय सिंह चौटाला

INLD News: सिर्फ दो विधायक होने के बावजूद इनेलो निभा रही असली विपक्ष की भूमिका: अभय सिंह चौटाला

INLD News: सिर्फ दो विधायक होने के बावजूद इनेलो निभा रही असली विपक्ष की भूमिका: अभय सिंह चौटाला

इनेलो की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लचर कानून व्यवस्था और अमेरिकन ट्रेड टैरिफ पर प्रस्ताव और बीपीएल एवं राशन कार्ड काटे जाने के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया,

23 मार्च को प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किया मंथन, सभी से लिए गए सुझाव

बीजेपी सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ कर रही है धोखा: प्रो. संपत सिंह

चौधरी अभय सिंह चौटाला प्रदेश के लोगों की एकमात्र उम्मीद हैं जो भ्रष्ट बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंक सकते हैं: रामपाल माजरा

चंडीगढ़, 27 फरवरी। शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल की चंडीगढ़ स्थित जाट भवन में राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी एवं शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, सदस्य एमएस मलिक एवं राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी एवं महिला की प्रदेश संयोजक तनुजा कश्यप और सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था एवं अमेरिकन ट्रेड टैरिफ पर जनहित से जुड़े दो प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं भाजपा सरकार द्वारा बीपीएल और राशन कार्ड काटे जाने पर निंदा प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही 23 मार्च को नरवाना में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया और सभी से पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए सुझाव लिए गए। युवा सम्मेलन के लिए सभी जिलों के लिए प्रभारी भी किए गए नियुक्त।


चौधरी अभय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश के लोगों की जुबान पर बीजेपी को आने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर करने के लिए इनेलो एक मात्र विकल्प है। पूरे प्रदेश में लोगों के अंदर बस एक ही चर्चा है कि पहले प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार भूपेंद्र हुड्डा और उसके बेटे ने बनवाई है और अब मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से असफल सिद्ध हो रही है। इनेलो के दो विधायक होने के बावजूद असली विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रही है। आज बीजेपी की सरकार से किसान, मजदूर, कर्मचारी, छोटा व्यापारी, बुजुर्ग, महिला, युवा समेत सभी वर्ग बेहद दुखी है। बीजेपी के राज में चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। जहां प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं वहीं उच्च सरकारी पदों पर बाहर के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को इनेलो गोहाना में बड़ा युवा सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें भारी संख्या में युवा आकर बीजेपी की जनविरोधी नीतियों केे खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

राष्ट्रीय संयोजक प्रो. संपत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सत्ता में आने के लिए युवाओं से झूठे लुभावने वादे किए लेकिन अब सत्ता प्राप्त करने के बाद प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी की दलदल में झोंक दिया है। चिंता और भी बढ़ जाती है जब सरकारी नौकरियों की भर्ती लिस्ट जारी होने पर सामने आता है कि भर्ती में 90 प्रतिशत बाहर के प्रदेशों के लोगों जगह दी गई है। आज प्रदेश का युवा हताश और निराश है। उनमें हमें नई ऊर्जा भरनी है। इसके लिए 23 मार्च को युवा सम्मेलन एक नया अध्याय लिखेगा।

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला प्रदेश के लोगों की एकमात्र उम्मीद बचे हैं जो भ्रष्ट बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंक सकते हैं। जब पंजाब सरकार ने भाखड़ा का पानी रोका तब अभय सिंह चौटाला ने पंजाब सरकार को पानी न देने के लिए चेताया और उन्हें इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहने को कहा। अगले ही दिन पंजाब ने पानी छोड़ दिया। जब बीजेपी सरकार ने बुढ़ापा पेंशन काटी तो भी अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार को पूरे प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी और तभी सरकार ने पेंशन जारी की वो भी 200 रुपये बढ़ा के दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया है, आज सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं है, इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल