ASTROLOGYHOME

26 February 2026 ka rashifal: 26 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

26 February 2026 ka rashifal: 26 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

26 February 2026 ka rashifal: 26 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष :~ अ, ल, इ👉: आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों को मिलना होगा। दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है।

वृषभ :~ ब, व, उ: आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन :~  क, छ, 👉: दिन के दौरान आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। आपके नौकरी- व्यवसाय के स्थान पर भी सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव आपको हतोत्साह करेंगे।

कर्क :~ ड, ह👉: क्रोध और नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थता हर लेंगे, जिससे आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान पर ध्यान न रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी-पूरी संभावना है। कुटुंब में वाद-विवाद होगा। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी अनुभव होगा। नए सम्बंध उपाधिकारक बनेंगे।

सिंह :~ म, ट👉:  पति- पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। परिणामस्वरूप मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा। व्यापारिगण भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले उसका ध्यान रखें।

कन्या :~ प, ठ, ण👉 : आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा।

तुला :~ र, त👉 : बौद्धिक प्रवृत्तियाँ और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की सलाह हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएँ रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन- मुलाकात सुखद रहेगी।

वृश्चिक :~ न, य👉: बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी। जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचने की सलाह है। स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान होने की संभावना है।

धनु :~ भ, ध,फ👉 : गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर विशेष रहेगा और उसके अध्ययन संशोधन में भी रुचि लेंगे। आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई- बहनों के साथ अधिक मेल- जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं।

मकर :~ ख, ज👉 : संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों में से बचा लेगी। इसलिए विचार कर बोलें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर- सट्टे की प्रवृत्तियों में पूँजी निवेश के लिए आयोजन होगा।

कुंभ :~ ग, स, श, ष👉 : आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण बोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन :~ द, च👉: परिणाम स्वरूप मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती होने के सम्बंध में खूब सावधानी से काम ले। वाणी की असंयमितता झगड़े कराएगी। अल्पकालीन लाभ लेने की लालच भारी पड़ेगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल