HARYANAHOME

Haryana news: दिग्विजय चौटाला की बीजेपी सरकार को चेतावनी, “छात्र संघ चुनाव की बहाली नहीं हुई तो ईंट से ईंट बजा देंगे”

Haryana news: दिग्विजय चौटाला की बीजेपी सरकार को चेतावनी, "छात्र संघ चुनाव की बहाली नहीं हुई तो ईंट से ईंट बजा देंगे"

Haryana news: चंडीगढ़, 7 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग उठाते हुए सरकार को चेतावनी दी है। दिग्विजय ने कहा कि अगर तीन महीने के अंदर भाजपा सरकार प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से छात्रसंघ चुनाव करवाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है तो इनसो युवाओं को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगी और ईंट से ईंट बजाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आम घरों के बच्चों को राजनीति में सक्रिय करने के लिए छात्र चुनाव की बहाली बेहद जरूरी है। मंगलवार को दिग्विजय चौटाला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इनसो द्वारा आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर शिक्षण संस्थानों को आरएसएस का अड्डा बनाना चाहती है, जो कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में हरियाणा के पढ़ने वाले विद्यार्थियों का हक है, जिसके साथ छेड़छाड़ नहीं होनी दी जाएगी। दिग्विजय ने ये भी कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बीजेपी सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी, सुविधाओं के अभाव के बावजूद फीस में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके खिलाफ इनसो आवाज बुलंद कर रही है।

इसके उपरांत दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र अनाज मंडी का दौरा भी किया और उन्होंने किसानों से मुलाकात करते हुए फसल खरीद के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री बरसात होने को गेहूं में इजाफा बता रहे है। इसी तरह कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी भी ओलावृष्टि होने पर मौसम को सुहाना बताती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस वालों की सोच दर्शाती है कि कैसे किसानों की कमर तोड़ी जाए और ये लोग कभी किसानों का भला नहीं सोच सकते है। दिग्विजय ने ये भी कहा कि कृषि मंत्री को किसानों से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मंडियों में बायोमेट्रिक प्रणाली अंग्रेजों द्वारा लागू किए जाने वाले काले कानून जैसा है, जिसे भाजपा सरकार तुरंत वापस ले, अन्यथा जेजेपी आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज जेजेपी लगातार मंडियों में जाकर किसानों की समस्याओं को उठा रही है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button