HARYANAHOME

Haryana News: कांग्रेस सांपनाथ है, बीजेपी नागनाथ है और एक और पार्टी है जो बिच्छुनाथ हैः अभय सिंह चौटाला

Haryana News: कांग्रेस सांपनाथ है, बीजेपी नागनाथ है और एक और पार्टी है जो बिच्छुनाथ हैः अभय सिंह चौटाला

Haryana News: कांग्रेस सांपनाथ है, बीजेपी नागनाथ है और एक और पार्टी है जो बिच्छुनाथ हैः अभय सिंह चैटाला

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस से दूरी बनाने का फैसला प्रदेश की जनता के कहने पर लिया थाः अभय सिंह चैटाला

चै. ओमप्रकाश चैटाला की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं अभय चैटालाः प्रो. संपत्त सिंह

बीजेपी की सरकार अहंकार में है और सत्ता के नशे में चूर हैः रामपाल माजरा

नरवाना/चंडीगढ़, 23 मार्च। सोमवार को नरवाना की अनाज मंडी में इनेलो ने प्रदेशस्तरीय युवा सम्मेलन किया। युवा सम्मेलन में पूरे प्रदेश से युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह युवा सम्मेलन युवा सेल के राष्ट्रीय प्रभारी करण चैटाला के संयोजन में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के दौरान रानियां के विधायक अर्जुन चैटाला ने प्रभावी मंच संचालन किया। इस अवसर पर 2014 और 2019 से जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके धर्मेंद्र ढुल अपने सैकड़ों साथियों सहित इनेलो में शामिल हुए। पूर्व जिला पार्षद और बीजेपी एससी सेल के जिला अध्यक्ष रति राम भाजपा को छोडकर और उनके साथ कई सरपंच, पूर्व सरपंच, जनप्रतिनिध् िभी इनेलो में शामिल हुए। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपनी शहादत दी मैं उनको दिल की गहराइयों से नमन करता हूं। पहले दस साल कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा और अब पिछले ग्यारह सालों से बीजेपी लूट रही है। मैं लाखों की संख्या में आज यहां पहुंचे युवाओं से अपील करता हूं कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव से प्रेरणा लेते हुए आप सभी युवा इन लुटेरी बीजेपी और कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेंगे। अन्याय करना ही अपराध नहीं है बल्कि अन्याय सहना भी अपराध की श्रेणी में आता है। आज नरवाना की धरती से युवा इनेलो पार्टी से जुड़कर बीजेपी सरकार द्वारा युवाओं के साथ किए जा रहे शोषण के खिलाफ अपने हकों की लड़ाई लड़ने की शुरूआत करें। हरियाणा का युवा पूरे देश में सबसे ज्यादा मेहनती और काबिल है। बीजेपी ने ग्यारह सालों में हरियाणा के युवाओं को गर्त में धकेल दिया है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि कांग्रेस सांपनाथ है, बीजेपी नागनाथ है और एक और पार्टी है जो बिच्छुनाथ है।

उन्होंने कहा कि 2029 में इनेलो युवाओं की सरकार बनाएगी और 2029 के विधानसभा चुनाव में इनेलो 50 प्रतिशत टिकटें युवाओं को देगी। हमारी सरकार बनने पर प्रत्येक घर से एक युवा को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जो युवा नौकरी से वंचित रह जाएगा, उसे 21 हजार रुपए मासिक सम्मान भत्ता दिया जाएगा। इसी तरह से युवाओं को बिना किसी ब्याज के 1 करोड़ रुपए का कर्ज दिया जाएगा ताकि युवा स्वावलंबी हो सकें। अभय सिंह चैटाला ने इस दौरान यह भी कहा कि युवा सम्मेलन की तर्ज पर ही आने वाले समय में इनेलो की ओर से राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। अभय सिंह चैटाला 23 मार्च को शहीदी दिवस पर नरवाना के इस भव्य सम्मेलन में पहुंची भारी भीड़ से गदगद नजर आए। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से हरियाणा के युवा मायूस और हताश हैं। उन्हें अच्छी तरह से याद है कि जब कुरुक्षेत्र का लोकसभा का चुनाव था, वे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव में गए। तब उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि युवा राजनीतिक सभाओं में नजर नहीं आता। तब सामने आया कि युवा आज हताश है। मायूस और निराश है। अपने प्रदेश में रोजगार न मिलने से आहत होकर यहां का युवा अपनी जान जोखिम में डालकर डोंकी के रास्ते के जरिए विदेश जाने को विवश है। पैंशन के मुद्दे पर सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला ने कहा कि इस सरकार ने बुजुर्गों का भी अपमान किया। एक साजिश के तहत बुजुर्गों की पैंशन काटने की कवायद की। तब बुजुर्गों के खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनकी पार्टी ने बैठक बुलाई और राज्यस्तरीय प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई। इनेलो की चेतावनी के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस लिया और सरकार ने बुजुर्गों की पैंशन बहाल की। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हरियाणा में करीब 27.8 फीसदी बेरोजगारी दर है। बेरोजगारी के चलते अपराध और नशा बढ़ रहा है। नशे के चलते हर माह सैकड़ों नौजवानों की मौत हो रही है। प्रदेश का शैक्षणिक तंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 20 हजार से अधिक पद खाली हैं। अभी हाल में विधानसभा में विधायक अर्जुन चैटाला की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में सामने आया है कि प्रदेश के स्कूलों में प्रिंसीपल के 574 और मुख्याध्यापकों के 759 पद खाली हैं। पी.जी.टी. के 8519, टी.जी.टी. के 4583 और जेबीटी के 2557 पद खाली हैं। क्लर्क के 686 तथा चतुर्थ श्रेणी के 4134 पद खाली पड़े हैं। ऐसे ही प्रदेश के सरकारी कालेजों में 177 में से प्रिंसीपल के 95 पद खाली हैं। सरकारी कालेजों में लैक्चरर के 2819 पद खाली पड़े हुए हैं। युवाओं के लिए इस सरकार के पास कोई नीति नहीं है। इनैलो ने अपनी सरकार में युवाओं के लिए बेरोजगारी सम्मान भत्ता योजना शुरू की। 90 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। आज युवा वर्ग बेरोजगारी के दंश से पूरी तरह से परेशान है। युवा ही नहीं इस सरकार से प्रत्येक वर्ग परेशान हैं। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि सरकार ने लोगों की सहानुभूति व वोट लेने के लिए लाखों लोगों के पीले कार्ड बनाए। अब तरह-तरह के तर्क देकर इस सरकार ने 12 लाख परिवारों के पीले कार्ड काट दिए। चै. अभय सिंह चैटाला ने कहा कि चै. देवीलाल ने हमेशा ही किसान-कमेरे की लड़ाई लड़ी। ऐसे ही इनेलो भी चै. देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए अपने संघर्ष को हमेशा जारी रखेगी। इसलिए वे जनता को विश्वास दिलवाते हैं कि वे उन लोगों की लड़ाई सडक से लेकर विधानसभा तक लड़ेंगे, जिनके पीले राशन कार्ड काटे गए हैं। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा छींटाकशी की और नकारात्मक राजनीति की और इनेलो को भाजपा की बी टीम बताया। अभी हाल में राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की मदद की। 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री चै. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्याही कांड किया और सुभाष चंद्रा को जितवाया। 2022 में एक बार फिर हुड्डा ने ऐसी ही रणनीति अपनाई और भाजपा का साथ दिया। अब हाल में भी राज्यसभा के चुनाव में हुड्डा ने ऐसे ही रणनीति अपनाई जबकि इनेलो ने लोगों से फीडबैक लिया और मतदान से दूरी बनाने का फैसला किया। जबकि हुड्डा दावा कर रहे थे कि कांग्रेस के 37 विधायक हैं और राज्यसभा के चुनाव में उनको 39 वोट मिलेंगे। अभय सिंह ने कहा कि तब उन्होंने हुड्डा के इस दावे को नकारा था और कहा था कि कांग्रेस को 30 वोट भी नहीं मिलेंगे। सच्चाई सबके सामने है और हुआ भी ऐसा ही। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था खेती पर टिकी है। आज खेती घाटे का सौदा बन गई है। प्रदेश के 16 लाख 64 हजार किसानों पर करीब 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। प्रदेश का कुल वित्तीय घाटा 4 लाख करोड़ रुपए तक हो गया है। हरियाणा पुलिस में 28 हजार पद खाली हैं तो सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के 23 पद खाली हैं।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व वित्त मंत्री और इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत्त सिंह ने कहा कि पहली बार चै. ओमप्रकाश चैटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए शाहबाद में शहीदी दिवस मनाया और शहीदी दिवस का अवकाश घोषित किया था। अब उनकी इस परंपरा को चै. अभय सिंह चैटाला ने आगे बढ़ाया है और नरवाना की उस भूमि को चुना है जो चै. ओमप्रकाश चैटाला की कर्मभूमि रही है। प्रो. संपत्त सिंह ने युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चैटाला को भी युवा इनेलो को मजबूत बनाने और युवा सम्मेलन का आयोजन करने पर साधुवाद दिया तथा कहा कि इनेलो के दोनों विधायक आदित्य देवीलाल व अर्जुन चैटाला ने भी सडक से लेकर विधानसभा पटल पर जनहित के मुद्दों को गंभीरता से रखा।

ये रहे मौजूद

 

 

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार अहंकार में है और सत्ता के नशे में चूर है। यही वजह है कि यह सरकार प्रत्येक वर्ग के खिलाफ लगातार फैसले ले रही है। अभी हाल में बुजुर्गों की पैंशन काट दी। तब अभय सिंह चैटाला मैदान में आए और बुजुर्गों की पैंशन बहाल हुई। तब तीन कृषि काले कानून लागू हुए, प्रदेश में बिजली के दाम बढ़े और युवाओं पर अत्याचार हुए तो अभय सिंह चैटाला ही मैदान में आए और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को समृद्ध बनाने का आधार किसान और कमेरा वर्ग है और इस बात को चै. ओमप्रकाश चैटाला अच्छी तरह से समझते थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब हरियाणा के 90 विधायक थे और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे थे तब हमारी पार्टी के शेर दिल विधायक अभय सिंह चैटाला ने किसानों के हित में त्यागपत्र दिया। वासुदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा जात-पात की राजनीति करती है और इनेलो छत्तीस बिरादरी की पार्टी है।

 

युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चैटाला ने कहा कि यह सरकार युवा के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। युवाओं के हितों के लिए हमेशा ही इनेलो ने जोरदार तरीके से आवाज उठाई है। आज हमें जात-पात धर्म से ऊपर उठकर हमें एकजुट होना होगा। कर्ण चैटाला ने कहा कि हमें शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करते हुए समाजहित और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

 

 

इस अवसर पर संसदीय बोर्ड के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव उमेद लोहान, पूर्व मंत्री राधेश्याम शर्मा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, गौरव संपत्त सिंह, सुनैना चैटाला, महिला विंग की अध्यक्ष तनुजा, इनेलो के महासचिव प्रदीप गिल, युवा इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू ठाकरान, इनेलो युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, युवा इनेलो के प्रधान महासचिव जितेंद्र नफे राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव अनिरुद्ध खटखड़ सहित युवा इनेलो के सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल