HARYANA

Haryana news: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात,

Haryana news: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात,

Haryana news: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात, 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गीता स्थली कुरुक्षेत्र में देश विदेश से आने वाले पर्यटक कर सकेंगे अब इलेक्ट्रिक बसों में सफर- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक किया इलेक्ट्रिक बस का सफर

 

मुख्यमंत्री की घोषणा, दीपावली तक यात्री कर सकेंगे नि:शुल्क सफर

 

नई दिल्ली, 14 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात देते हुए 10 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक इलेक्ट्रिक बस का सफर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नागरिक दीपावली तक इन इलेक्ट्रिक बसों में निःशुल्क सफर कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री मंगलवार को गीता स्थली ज्योतिसर में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक बसें अलग अलग रूट पर चलाई जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण मेला, सोमवती अमावस्या के साथ-साथ अन्य मेलों में इलेक्ट्रिक बस सेवा का यात्री फायदा उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जीरो कार्बन उत्सर्जन सार्वजनिक परिवहन शुरू करने के उद्देश्य से राज्य परिवहन हरियाणा ने भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के अंतर्गत हरियाणा और उसके आस-पास के राज्य में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन बस सेवा प्रदान करने के लिए 10 नगर निगमों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 50-50 ई-बसें खरीदने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कुल 500 बसें और दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य आस-पास के शहरों व उप शहरों के निकट होने के कारण रेवाड़ी के लिए 50 बसें होंगी। इस प्रदेश में विभाग की तरफ से सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) मॉडल के तहत 12 मीटर मानक फ्लोर 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए निर्णय लिया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, हिसार, रोहतक, रेवाडी, सोनीपत में 5-5 बसें और अंबाला में 10 ई-बस सेवा शुरू की जा चुकी हैं और अब दीपावली के पावन पर्व से पहले कुरुक्षेत्र शहर में श्रद्घालुओं व तीर्थ यात्रियों को इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रदान की है। यह राज्य सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह पूरे देश में किसी भी राज्य की एक अनूठी परियोजना है। इस सिटी बस सेवा से न केवल कुरुक्षेत्र के नागरिकों को लाभ होगा बल्कि शून्य प्रदूषण और शून्य ध्वनि प्रदूषण भी होगा। उन्होंने कहा कि 375 बसों के संचालन के लिए सभी 10 शहरों में अलग-अलग सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें पानीपत इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण पूरा हो चुका है और यमुनानगर में शीघ्र पूरा होने वाला है।

 

हरियाणा रोडवेज विभाग के महानिदेशक सुजान सिंह ने कहा कि इन बसों के लिए ज्योतिसर, पिहोवा, शाहाबाद, इस्माइलाबाद सहित चार रुट बनाए गए हैं। पिपली से ज्योतिसर के लिए दो बसों को संचालित किया जाएगा। इन बसों के रूट को जिला प्रशासन और केडीबी ने मिलकर तैयार किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों का सफर काफी सुगम रहेगा। इससे पहले 9 जिलों में इन बसों को सफलता से चलाया जा रहा है।

 

इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow