HARYANAHOME

Haryana News: मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव

Haryana News: मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव

Haryana News: नई दिल्ली 23 मार्च – हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी 29 मार्च को गोहाना की नई सब्जी मंडी में आयोजित होने वाली गोहाना विधानसभा धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण दिया।

डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यह रैली सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र के हालिया दौरों के दौरान जनता से प्राप्त मांगों और समस्याओं की विस्तृत सूची भी मुख्यमंत्री को सौंपी। उन्होंने आग्रह किया कि इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक घोषणाएं की जाएं, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन देते हुए सकारात्मक रुख दिखाया। मुलाकात के दौरान विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल