HARYANA

Haryana Congress: अभी तक कि कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं, परिवार की संतुष्टि में ही देशवासियों और समाज की संतुष्टि है – दीपेन्द्र हुड्डा

Haryana Congress: अभी तक कि कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं, परिवार की संतुष्टि में ही देशवासियों और समाज की संतुष्टि है - दीपेन्द्र हुड्डा

Haryana Congress: अभी तक कि कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं, परिवार की संतुष्टि में ही देशवासियों और समाज की संतुष्टि है – दीपेन्द्र हुड्डा

सरकार सुनिश्चित करे कि परिवार को न्याय मिले, देरी न हो; न्याय होता हुआ दिखे और कोई भी जांच प्रभावित न कर पाए – दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के साथ आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने दिवंगत IPS पूरन कुमार के घर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले 4-5 दिनों में न्याय का चक्र जिस गति से घूमना चाहिए, नहीं घूम रहा। अभी तक की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है। परिवार की संतुष्टि में ही देशवासियों और समाज की संतुष्टि है। उन्होंने कहा कि दलित समाज समेत पूरा देश आज देश-प्रदेश की सरकार की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है कि न्याय हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। सरकार सुनिश्चित करे कि परिवार को न्याय मिले, देरी न हो; न्याय होता हुआ दिखे और कोई भी जांच प्रभावित न कर पाए। जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा हम जिम्मेदार विपक्ष की तरह हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि ADGP रैंक के वरिष्ठ और होनहार आईपीएस अधिकारी थे किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने उन्हें किसानों के साथ सख्ती बरतने, यहां तक की गोली चलाने का आदेश दिया था लेकिन उन्होंने सरकारी आदेश को मानने से इनकार कर दिया था ऐसे आदमी को जब आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा हो तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या चल रहा होगा। पुलिस परिवार के वरिष्ठतम अधिकारियों, कानून-व्यवस्था के मुख्य-संरक्षकों पर उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना के आरोप पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आज पूरा सिस्टम संदेह के घेरे में है, जब न्याय देने वाले ही आरोप के घेरे में हो तो पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। ये सिस्टम अपने होनहार आईपीएस अधिकारी को भी न्याय नहीं दिलवा पाया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच तभी संभव है जब एसआईटी जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करायी जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो और जाँच में निर्धारित दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस मामले में सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि लोगों का सिस्टम पर विश्वास बने और ये तभी होगा जब परिवार को न्याय मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल में साथ में सांसद वरुण मुलाना,सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, रिटायर्ड IAS अधिकारी एवं विधायक चन्द्र प्रकाश जांगड़ा मौजूद रहे।
****

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow