HARYANA

Haryana CM on PM Modi: प्रधानमंत्री किसान हित में निर्णय लेकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहे : मुख्यमंत्री

Haryana CM on PM Modi: प्रधानमंत्री किसान हित में निर्णय लेकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहे : मुख्यमंत्री

Haryana CM on PM Modi: चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार 11 सालों से किसान हित में निर्णय लेकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीति, नीयत स्पष्ट है और मजबूत नेतृत्व के साथ देशहित में कार्य करके भारत को विश्व स्तर पर चमकाने का कार्य कर रहे है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने के उपरांत नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी के पर्व की बधाई, शुभकामनाएं दी और प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा में चले रहे विकास कार्यो को लेकर विस्तार से चर्चा हुई । इसके अलावा प्रदेश की भावी योजनाओं को लेकर भी फीडबैक लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने का आहवान किया है जो देश को आर्थिक स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्य में हुई भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित परिवारों को 4.50 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। इनमें कई परिवारों के मकान ढह गए थे और पशुधन का भी नुकसान हुआ था। इसके अलावा लोगों का सामान भी खराब हो गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसलों का खराबा आंकने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर हुए पंजीकरण का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा हुए फसल खराबे वाले किसानों के बिजली के बिल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिन किसानों ने फसली ऋण लिया है उनकी किस्त भी स्थगित की गई है ताकि किसानों को लाभ हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एमएसपी पर फसलें खरीदने का कार्य कर रही है। अबकी बार किसानों की मांग पर 22 सितम्बर से अब तक मंडियों में आए 5000 एमटी में से 3500 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसान हित में प्राकृतिक आपदा में अहम निर्णय लेकर सदैव उनके साथ खड़ी है। सरकार ने बाजरे की 2750 रुपए प्रति क्विंटल की खरीद पर भावान्तर भरपाई योजना का लाभ देने का भी कार्य किया है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। कानून एवं व्यवस्था को लेकर किसी तरह का समझौता मंजूर नहीं है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सख्ती से काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि गलत कार्य करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा तीन अपराधिक कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। इन कानूनों को लेकर 3 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसका उद्घाटन देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह करेंगे। इसके अलावा रोहतक में भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएसएस देश का राष्ट्रभक्त संगठन है जो व्यक्ति को तपाकर देश सेवा में लगातार लगे रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन दीपक की भांति स्वयं जलकर निस्वार्थ भाव से देश को ऊंचाइयों की ओर ले जाने का काम करता है। ऐसे संगठन के 100 साल पूरे होने पर नमन एवं प्रणाम करता हूं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow