HARYANA

Hansi Hisar News: हांसी और हिसार 24 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hansi Hisar News: हांसी और हिसार 24 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hansi Hisar News: हांसी और हिसार 24 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

आपकी पूंजी-आपका अधिकार अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
हिसार, 24 अक्टूबर।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग द्वारा अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए शुरू किए गए आपकी पूंजी-आपका अधिकार विशेष जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में शुक्रवार को लघु सचिवालय के जिला सभागार में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराधीश हरिराम द्वारा की गई, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल कार्यालय से पंजाब नेशनल बैंक के उपमहाप्रबंधक नरेश कुमार गर्ग उपस्थित रहे।
उपमहाप्रबंधक नरेश कुमार गर्ग ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में पड़ी अदावा राशि के संबंध में खाताधारकों को जागरूक करना एवं उन्हें अपनी राशि प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने या अपने परिजनों के निष्क्रिय या अनक्लेम्ड खातों की जानकारी लेकर उचित प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राशि का दावा करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि भारत सरकार के इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाया जा सके। एलडीएम विनोद कुमार सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अब तक 100 से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है और 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सफलतापूर्वक दावा भी किया जा चुका है। इस दौरान बैंकों एवं बीमा कंपनियों द्वारा प्रतिभागियों को अदावा राशि से संबंधित प्रक्रियाओं एवं दावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में जिले के विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड एवं पेंशन फंड विभागों के अधिकारी, नियंत्रक अधिकारी सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अभियान के तहत विभिन्न बैंकों के खाताधारकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
बैठक में नाबार्ड के डीडीएम राकेश राणा, पीएनबी आरसेटी के निदेशक प्रदीप कुमार सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कोई भी पात्र महिला लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ से न रहे वंचित :  उपायुक्त अनीश यादव
हिसार, 24 अक्टूबर।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर पात्र महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह मिलना शुरू हो जाएंगे। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिला की कोई भी पात्र महिला इस लाभ से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए दिशा निर्देशों के उपरांत उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति कर उन्हें गांवों में भेजा जाए ताकि घर-घर जाकर महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों द्वारा आवेदन का अंतिम चरण पूरा करना आवश्यक है। इस चरण में राशि के चयन के साथ-साथ फोटो अपलोड करने के उपरांत फाइनल सब्मिशन करना होगा। इसके बाद ही लाभार्थी के खातों में योजना की राशि डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ अधिक  से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अभी तक विशेष कैंप आयोजित किए जाने के साथ-साथ चिन्हित लाभार्थियों को बार-बार एसएमएस भी किए जा रहे हैं।

26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद रैली को लेकर विधायक रणधीर पनिहार ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
हिसार, 24 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 26 अक्टूबर को नलवा विधानसभा क्षेत्र में पनिहार फार्म हाउस पर आयोजित होने वाली धन्यवाद रैली को लेकर शुक्रवार को नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख समर्थकों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान विधायक  ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की यह रैली नलवा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में विकास की गति को नई दिशा देने के साथ-साथ किसानों, मजदूरों, युवाओं तथा महिलाओं के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। नलवा क्षेत्र में भी अनेक विकास परियोजनाएं पूरी हुई हैं और कई प्रगति पर हैं।
बैठक में विधायक ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से जुट जाए। उन्होंने कहा कि रैली में क्षेत्र के सभी गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत करेंगे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर परिवहन, मंच प्रबंधन, पंडाल, स्वागत, मीडिया समन्वय, खानपान और यातायात नियंत्रण जैसी अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। विधायक ने सभी समितियों को जिम्मेदारीपूर्वक काम करने और समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर हिसार जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, संजीव रेवड़ी, मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खिचड़ व बलजीत फोगाट, भाजपा नेता भूपेंद्र पनिहार, जितेंद्र पनिहार, नरेश नैन, बीडीसी चेयरमैन अजय गावड़, आदमपुर मार्केट कमेटी के चेयरमैन ठाकर दास, गुलाब, जोगीराम खुंडिया, रोहताश नागर, कपील शर्मा, अनिल गोदारा, सुभाष पनिहार, सुरेंद्र खटक सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ऐतिहासिक होगा प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होने वाली समारोह की तैयारियां पूर्ण
हिसार, 24 अक्टूबर।
आगामी 26 अक्टूबर को हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होने वाले प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शुक्रवार को रैली के संयोजक एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने तैयारियों में लगे अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार नामदेव समाज के लोगों के साथ संत नामदेव जयंती मना रहे हैं। यह समाज के लिए गौरव का विषय है और इस बार का आयोजन ऐतिहासिक होगा। यह भव्य आयोजन समाज में एकता, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाज के लोगों को अनेक सौगात देंगे।

सरेआम सट्टा खाईवाल करते आरोपी गिरफ्तार 22,000/- रुपए बरामद।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधो पर लगाम लगाते हुए सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने सट्टा खाईवाल करते हुए 22,000/- रुपए जोगेन्द्र पुत्र जयबीर निवासी उमरा को गिरफ्तार किया गया है।

सीआईए स्टाफ हांसी में तैनात एएसआई ने बताया कि सीआईए स्टाफ हांसी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अनाज मंडी हांसी में सरेआम सट्टा खाईवाल कर रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौका पर जाकर जोगेन्द्र पुत्र जयबीर निवासी उमरा को 22,000/- रुपए सहित गिरफ्तार करके रुपए को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अकिंत किया।

धोखाधड़ी मामलें दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैडिंग के नाम पर की थी 93,400/- रुपए की धोखाधड़ी

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर लगाम लगाते हुए थाना साइबर क्राइम हांसी पुलिस ने ट्रैडिंग के नाम पर 93,400/- रुपए की धोखाधड़ी के मामलें में आरोपी सुनील पुत्र रुपाराम व श्याम सुन्द्र उर्फ गोपी पुत्र रामूराम निवासी खारिया बाड़ा जिला चुरू राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

थाना साइबर क्राइम हांसी में तैनात एएसआई रामबिलास ने बताया कि आरोपियों ने गत दिनों पहले रितू पत्नी सुमित निवासी नारनौंद से ट्रैडिंग करने के नाम पर 93,400/- रुपए की धोखाधड़ी की थी। थाना साइबर क्राइम हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 27,000/- हजार रुपए बरामद कर कब्जा पुलिस में लिए गए है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया।

अवैध हथियार सहित एक काबू, एक देशी पिस्तौल बरामद

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर लगाम लगाते हुए स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस ने अवैध हथियार देशी पिस्तौल सहित रोहित पुत्र विरेन्द्र निवासी भुरटाना को गिरफ्तार किया गया है।

स्पेशल स्टाफ हांसी में तैनात पीएसआई मोहित कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस को गश्त पड़ताल दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थोड़ी देर में गांव चानौत से गांव खरकड़ी की तरफ अवैध हथियार लेकर जाएगा अगर फौरी तौर पर रेड की जावे तो काबू आ सकता है। स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर नजदीक गांव चानौत खरकड़ी रोड़ पहुंचकर गुप्त सूचना अनुसार बताए गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर व्यक्ति की तलाशी ली तो व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध हथियार पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार को कब्जा पुलिस में लेकर व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर हांसी में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन ने किया चौकियों का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आज पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा. पु.से. ने थाना शहर के अंतर्गत पुलिस चौकी किला अनाज मंडी, किला बाजार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकियों के रिकॉर्ड, आपराधिक रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने चौकियों के इंचार्ज कक्ष व मुंशी कक्ष की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकी इन्चार्जों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि चौकियों में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभाये। चौकियों में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुन, शिकायत का समयावधि में निदान करे। अदालत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने व अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करे।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकियों में तैनात अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित करते कहा कि सभी लंबित अभियोगो का समय सीमा के अंदर निदान करें और अनुसंधानकर्ता के साथ प्रबंधक भी घटनास्थल पर जाए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर मदद ले। साथ ही महोदय ने चौकी इन्चार्जों को चौकियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, चौकियों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। चौकी में कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने जवानों के रहन-सहन व मैस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए व कहा कि चौकियों में बने मैस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशवर्धन ने गांव मुजादपुर का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद, सुरक्षा का दिया भरोसा

पुलिस अधीक्षक हांसी, श्री अमित यशवर्धन (भा.पु.से.) ने आज गांव मुजादपुर गांव का दौरा किया और पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से मुलाकात की। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक महोदय का भव्य स्वागत किया।

सार्वजनिक संवाद: पुलिस अधीक्षक ने सरपंच व ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों तक उन्हें पहुंचाने व पुलिस से जुड़ी शिकायतों के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।

कानून व्यवस्था और सुरक्षा: उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, अपराध पर रोकथाम, और नशे के प्रसार को रोकना उनकी प्राथमिकताओं में है।

नशा विरोधी संदेश: पुलिस अधीक्षक ने समाज को नशे के प्रति सजग रहने और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

अपराध पर नियंत्रण: गांव में गश्त बढ़ाने की घोषणा की गई। ग्रामीणों से कहा गया कि वे अवैध गतिविधियों, हथियार रखने वालों व अन्य अपराधियों की सूचना पुलिस को दें। डायल 112 पर तत्काल सहायता उपलब्ध है।

ट्रैफिक नियमों का पालन: वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। साथ ही समाज में आपसी सामंजस्य बनाए रखने और पुलिस के “आंख-कान” बनने का भी आह्वान किया गया।

सामूहिक संकल्प: कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, आईपीएस ने आज शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रही ईआरवी (Emergency Response Vehicle) एवं पीसीआर वाहनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक वाहन में तैनात पुलिसकर्मियों से उनके ड्यूटी क्षेत्र, कार्य प्रणाली, संचार व्यवस्था, वाहन की स्थिति तथा उपकरणों की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कहा कि वे हर समय सतर्क, मुस्तैद और जनता के प्रति संवेदनशील बने रहें।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि ईआरवी व पीसीआर पुलिस की वह अग्रिम इकाइयाँ हैं जो किसी भी आपात स्थिति, अपराध या सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर सबसे पहले मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करती हैं। ऐसे में इन वाहनों की कार्यक्षमता, तकनीकी स्थिति और पुलिसकर्मियों की तत्परता का सीधा प्रभाव जनता की सुरक्षा पर पड़ता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ईआरवी व पीसीआर वाहन हमेशा सक्रिय स्थिति में रहें, उनके वायरलेस सेट, सायरन, टॉर्च, प्राथमिक उपचार सामग्री व अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह क्रियाशील हों। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चालक एवं ड्यूटी कर्मी नियमों का पालन करते हुए, आपात स्थिति में तेज़ व सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान एसपी हांसी ने पुलिसकर्मियों को यह भी प्रेरित किया कि वे नागरिकों से संवाद के दौरान विनम्रता और सहयोग की भावना बनाए रखें, जिससे पुलिस की छवि और जनविश्वास दोनों सशक्त हों।

पुलिस अधीक्षक हांसी ने अधिकारियों को नियमित रूप से वाहनों की स्थिति जांचने, कर्मियों की ड्यूटी रोटेशन सुनिश्चित करने और हर कॉल पर तुरंत रिस्पॉन्स देने के निर्देश दिए।

 

शहीदों के सम्मान में पुलिस जिला हांसी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन — खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे पुलिस शहीदी सप्ताह के अंतर्गत, आज पुलिस जिला हांसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट करने और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया।

थाना स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों में जोश और उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य — तीनों को नष्ट करता है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह नशे से दूर रहकर अपने जीवन में खेल, शिक्षा और सकारात्मक सोच को अपनाए।

पुलिस अधीक्षक हांसी ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए; उनकी याद में हमें समाज में अच्छाई, अनुशासन और सेवा भावना को आगे बढ़ाना है। खेल के माध्यम से युवाओं में टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है, जो सच्ची श्रद्धांजलि है हमारे शहीद पुलिसकर्मियों के लिए।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को पुलिस की ओर से नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता सामग्री वितरित की गई।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow