हरियाणा के HKRN कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8 फीसदी बढ़ी सैलरी, इस तारीख से मिलेगी

हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में भर्ती कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का ऐलान किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि पार्ट 1,2 और 3 के तहत मानदेय में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का हमने निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है ईपीएफ , ईएसआई या लेबर फंड की बात हो सब उनको देने का काम हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के मध्यसम से हो रहा है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में काम कर रहे 1 लाख 19 हजार के करीब कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

 

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पहले दुर्घटना पर कोई लाभ नहीं मिलता था। आज सरकार मदद के लिए आगे आती है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से एचसी और ओबीसी को आरक्षण देकर भर्ती करने का काम हमारी सरकार ने किया है। मुखयमंत्री ने कहा कि आपके हकों को कोई छीन ना सके , हरियाणा सरकार मजबूती से आपके साथ खड़ी है ये विश्वाश दिलाता हूं।

Exit mobile version