हरियाणा के परिवहन मंत्री का अनोखा अंदाज,अंबाला से रोडवेज बस में बैठ पहुंचे चंडीगढ़

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री बने असीम गोयल का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। मंत्री असीम गोयल ने कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए अंबाला से चंडीगढ़ का सफर हरियाणा रोडवेज बस में बैठकर किया। इस दौरान उन्होंने चालक-परिचालक और यात्रियों से प्रश्न भी किए ।

कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए परिवहन मंत्री असीम गोयल हरियाणा रोडवेज बस सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान असीम गोयल ने हरियाणा रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत की।

परिवहन मंत्री का हरियाणा रोडवेज बस में सफर करने का भी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में परिवहन मंत्री यात्रियों के साथ बातचीत कर उनका फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

 

 

बता दें कि देर रात कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन (स्वतंत्र प्रभार), महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है।

 

Exit mobile version