हरियाणा

पंचकूला के पिंजोर में बनेगी फिल्म सिटी – मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिल्म और मनोरंजन नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत पंचकूला के पिंजोर में फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी और इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रैड बिश्प के कंवेंशन सेंटर में तीन दिवसीय 5वें चित्र भारती फिल्मोत्सव का शुभारम्भ करने उपरांत फिल्म जगत की हस्तियां व उपस्थित लोगों को मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता भी उपस्थित थे। इस मौके पर मनोहर लाल ने अनंत विजय द्वारा लिखित पुस्तक ओटीटी का मायाजाल का विमोचन किया और भारतीय चित्र साधना को 1 करोड़ रूपये सहायता राशि देने की घोषणा की। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का नाम अब एग्रीकल्चर में ही नहीं कल्चर में भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध हुआ है। हरियाणा की भाषा, संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। पिंजोर में फिल्म सिटी के स्थापित होने से ना केवल हरियाणवी संस्कृति और भाषा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से आह्वान किया कि वे पिंजोर में स्थातिप होने वाली फिल्म सिटी में अपने स्टूडियो स्थापित करें। पंचकूला में पिंजोर और पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के अलावा साथ लगते हिमाचल प्रदेश और उतराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन उपलब्ध हैं।

इन्हें भी पढ़ें...  विदेश जाने का सपना टूटा तो पानीपत के युवक ने कर लिया सुसाइड, एजेंट ने लिए थे 5 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल