HARYANA

Anil Vij: सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

Anil Vij: सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

Anil Vij: चंडीगढ़, 24 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने सेवा पखवाड़ा के तहत आज अम्बाला छावनी के बब्याल स्थित महाराणा प्रताप भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए गए रक्तदान शिविर पहुंच रक्तदाओं का उत्साह बढ़ाया।

शिविर में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को बैज लगाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। इससे पहले, कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर सिविल सर्जन डा. राकेश सहल, डा. पूजा व भाजपा के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस पर 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा के नए आयाम  स्थापित किए जा रहे हैं। आज भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों का उत्साह एवं जोश देखते ही बन रहा है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की सराहना की और रक्तदाताओ से बातचीत कर उनका उत्साह भी बढ़ाया। शिविर में महिलाओं ने भी रक्तदान किया जिनकी मंत्री अनिल विज ने प्रशंसा की। ग्रामीण मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर उनका यहां पहुंचने पर स्वागत भी किया।

इस मौके पर सिविल सर्जन डा. राकेश सहल, डा. पूजा, डा. विनय गुलाटी, अम्बाला छावनी नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी विकास बहगल, मदन लाल शर्मा, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, भारत कोछड, किरण पाल चौहान, राम बाबु यादव, संजीव अत्री, बिल्लु राणा, डिम्पल राणा, प्रेम राणा, श्याम सुंदर अरोड़ा, बिजेन्द्र चौहान, आरती सहगल, नरेन्द्र राणा, सुरेन्द्र कौर, उमेद राणा, मोहित कौशिक, रणधीर सिंह, रीना, साधना, हिमांशु के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow