किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते 11 ट्रेनें रद्द, 19 के बदले गए रूट, यात्री परेशान

किसानों ने अमृतसर दिल्ली रेल मार्ग को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। किसान शम्भू रेलवे स्टेशन पर बैठे हैं और गिरफ्तार किसानो की रिहाई की मांग कर रहे हैं। वहीं किसानो के रेल ट्रैक पर बैठने से यात्री परेशान हो रहे हैं और ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।

किसानों और सरकार की लड़ाई में कहीं न कहीं नुकसान जनता का हो रहा है। किसान अपनी मांगों पर अडिग है और गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है सरकार को पुरा समय दिया लेकिन मसले का हल नही हुआ। किसान पंजाब सरकार से भी खफा है उनका कहना है पंजाब सरकार बीच की भूमिका सही से नही निभा सकी।

किसानों के फैसले से रेल यात्री परेशान
किसानों ने अमृतसर दिल्ली रेल मार्ग दोनों तरफ से बंद कर दिया है और किसान पंजाब के शम्भू रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे हैं। किसानों और सरकार की लड़ाई में रेल यात्री परेशान हो रहे हैं। अमृतसर दिल्ली रोड़ पहले ही शम्भू के पास दोनों तरफ से बंद है वहीँ अब रेल ट्रैक भी बंद होने से यात्रियों की मुसीबत और भी बढ़ गई है। यात्री अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर परेशान होते दिखाई दिए। यात्रियों का कहना है सरकार और किसान आपस में बातचीत से मसला हल करें लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने रेलवे प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की कब कौन सी ट्रेन रद्द या लेट है इसकी जानकारी देने वाला कोई नही है।

 

 

 

अंबाला स्टेशन से 11 रेलगाड़ियां रद्द,19 रेलगाड़ियों के रूट बदले
किसानों के इस कदम के चलते अंबाला स्टेशन से 11 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं और 19 रेलगाड़ियों के रूट बदले गए हैं। ट्रेनों के रद्द होने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।वहीं रेलवे विभाग ने किसानो के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए 11 ट्रेनें रद्द कर दी है और 19 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए हैं। अंबाला रेलवे के सीनियर डिवीजन मैनेजर नवीन कुमार का कहना है यात्रियों को परेशानी न आए इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Exit mobile version