HARYANAHOME

Deepender Hooda: HPSC सिलेक्शन की बजाय हरियाणवी युवाओं के लिए रिजेक्शन कमीशन बन चुका है – दीपेन्द्र हुड्डा

Deepender Hooda: HPSC सिलेक्शन की बजाय हरियाणवी युवाओं के लिए रिजेक्शन कमीशन बन चुका है – दीपेन्द्र हुड्डा

Deepender Hooda: HPSC सिलेक्शन की बजाय हरियाणवी युवाओं के लिए रिजेक्शन कमीशन बन चुका है – दीपेन्द्र हुड्डा
HPSC चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त कर किसी हरियाणवी को चेयरमैन नियुक्त किया जाए – दीपेन्द्र हुड्डा
HPSC को भंग करके तमाम भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए – दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़, 5 फरवरी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि HPSC सिलेक्शन की बजाय हरियाणवी युवाओं के लिए रिजेक्शन कमीशन बन चुका है। पिछले 12 साल से बीजेपी सरकार भर्तियों के नाम पर हरियाणा के युवाओं को ठग रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों इंतजार के बाद HPSC PGT Computer Science की 1711 पदों की भर्ती का Result आया तो सिर्फ 39 ही पास हुए, बाकी 1672 पद खाली रह जायेंगे। इससे पहले भी अनेक भर्तियों में पदों को खाली रखा गया।

https://x.com/i/status/2019357214558061051

HPSC दरअसल, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की बजाए गैर-हरियाणवी पब्लिक सर्विस कमीशन बन गया है। क्योंकि ज्यादातर चयन बाहर के युवाओं का हो रहा है। हरियाणा के युवा यूपीएससी एवं अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर लेते हैं लेकिन, HPSC सोची-समझी साजिश के तहत अपनी परीक्षाओं में इन्हें अयोग्य ठहरा रहा है। उन्होंने मांग करी कि HPSC चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त कर किसी हरियाणवी को चेयरमैन नियुक्त किया जाए। HPSC को भंग करके तमाम भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow