TRENDINGखास खबरचंडीगढ़देशपंजाबराजनीतिराज्य

कांग्रेस का साथ छोड़ Dalvir Goldy ने थामा ‘आप’ का दामन, CM मान के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। संगरूर के धुरी विधानसभा से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर गोल्डी(Dalvir Goldy) ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।2022 के संगरूर उपचुनाव में दलवीर गोल्डी (Dalvir Goldy) कांग्रेस के उम्मीदवार थे, लेकिन इस लोकसभा चुनाव(Loksabha Election ) में कांग्रेस (Congress) ने दलवीर गोल्डी की जगह सुखपाल सिंह खेरा(Sukhpal Singh Khaira ) को चुनावी मैदान में उतारा, जिससे Dalvir Goldy नाराज चल रहे थे।

दलवीर गोल्डी अपनी इसी नाराजगी के चलते बुधवार को उन्होंने पंजाब (Punjab )के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ का दामन थाम लिया। सीएम मान (CM Bhagwant Maan ) ने उन्हें AAP की सदस्यता ग्रहण कराई।

बता दें, Dalvir Goldy CM भगवंत मान के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर ‘आप’ (AAP)के उम्मीदवार और सीएम भगवंत मान के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद, 2022 के उपचुनाव में भी Dalvir Goldy को हार का मुंह देखना पड़ा था।

वहीं, Dalvir Goldy को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद प्रेस वार्ता में सीएम मान(CM Bhagwant Maan) ने कहा, पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत है। गोल्डी (Dalvir Goldy ) जब धूरी से विधायक थे, तब मैं सांसद था, तब मैंने इनसे कहा था कि कभी झिझक मत करना।

इन्हें भी पढ़ें...  CBSE Board 10th Result 2024 का इंतजार लाखों स्टूडेंट्स को है,जाने कब आएगा परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल