हिमाचल

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंची,शिमला पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को शिमला पहुंच गई हैं। द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ 5 दिन के दौरे पर शिमला आई हैं। वह शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में देवदार के हरे भरे जंगल के बीचोबीच स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकी हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पहले से तय कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया था. देश की राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से सीधे छराबड़ा के कल्याणी हेलीपैड पर पहुंची. जहां पर राष्ट्रपति मुर्मू का हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. धनीराम शांडिल, चौधरी चंद्र कुमार, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, शिमला के डीसी अनुपम कश्यप, एसपी संजीव गांधी ने स्वागत किया.

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने प्रवास के दौरान 6 मई को धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. वे शिमला में गेयटी थियेटर के एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला के रिज मैदान और माल रोड भी जाएंगी. पिछले साल जब महामहिम का शिमला प्रवास हुआ था तो वे भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान भी पहुंची थीं. इस बार राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन में डिनर का आयोजन भी किया जाएगा. अलबत्ता रिट्रीट में होने वाला एट होम कार्यक्रम नहीं होगा. राष्ट्रपति के शिमला में होने के दौरान कर्नल धनीराम शांडिल उनके मिनिस्टर-इन-वेटिंग होंगे.

इन्हें भी पढ़ें...  हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक संकट के बीच सीएम सुक्खू का बड़ा बयान!

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह मई सोमवार को धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय यानी सीयू में दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. सीयू का ये सातवां दीक्षांत समारोह है. धर्मशाला दौरे पर चौधरी चंद्र कुमार मिनिस्टर-इन-वेटिंग का जिम्मा संभालेंगे. मिनिस्टर-इन-वेटिंग राष्ट्रपति को स्थानीय परंपराओं, उनकी जिज्ञासाओं और सवालों का जवाब देते हैं. एक तरह से वे राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान उनकी सहायता करते हैं. धर्मशाला में तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दोपहर बाद दो बजकर चालीस मिनट पर दीक्षांत समारोह स्थल आएंगी. यहां महामहिम छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल