अपराधचंडीगढ़राज्य

चंडीगढ़ में दो महिलाओं से रेप और हत्या का मामला,14 साल बाद ऐसे किया आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने तीन लड़कियों से दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोनू निवासी शाहपुर कालोनी सेक्टर-38 के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा की गई जांच में पुलिस ने बताया कि 2010 में की गई हत्या में 22 वर्षीय छात्र के मामले में पुलिस ने 300 लोगों से पूछताछ की थी तथा मनदीप कौर के मामले में 500 लोगों को हिरासत में लिया था और उनमें से कुछ लोगों के ब्लड सैंपल को जांच के लिए भी भेजा था। जिसमें से आरोपी का सैंपल मैच हो गया था।

 

बता दें कि आरोपी के खिलाफ लगभग 7 केस दर्ज हैं तथा आरोपी ड्रग्स एडिक्ट भी है। आरोपी को अब साइंटिफिक सुबूतों व डीएनए रिपोर्ट के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी से 14 साल पुराना नेहा मर्डर कांड व 2 साल पुराना मनदीप कौर हत्याकांड और हिमाचल प्रदेश का एक मामला सुलझा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार काबू किया गया आरोपी चंडीगढ़  सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी में रहने वाला है। साल 2022 जनवरी में चंडीगढ़ में मलोया जंगल में एक महिला का शव नग्न अवस्था में पाया गया था। उसके पति को जब अपनी पत्नी मनदीप कौर की लाश मिली तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने पर शीघ्र ही जांच शुरू कर दी थी। जांच में तीन संदिग्धों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसके बाद मृतक के साथ आरोपी का डीएनए मैच हो गया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इन्हें भी पढ़ें...  असम: बाढ़ के बीच आइपुआली नदी से हाथी के बच्चे को बचाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल