TRENDINGखास खबरदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका,अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।

 

अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, “…हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं… मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

इन्हें भी पढ़ें...  सिर्फ 2 मिनट में करें पौष्टिक नाश्ता तैयार - सदद्गुरु ने बताया ये नुस्खा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल