नफे सिंह राठी की हत्या पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया गहरा रोष - Page 2 of 3 -
हरियाणा

नफे सिंह राठी की हत्या पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया गहरा रोष

हुड्डा ने कहा कि वो राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि एक हरियाणवी होने के नाते भी इन हालातों को लेकर चिंतित हैं। हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। खुद केंद्र सरकार की रिपोर्ट चीख-चीखकर इस बात की गवाही देती है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा हत्या, लूट, चोरी, फिरौती, डकैती और रेप जैसे मामलों में देश के टॉप राज्यों में शुमार है। लेकिन प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की रिपोर्ट्स को भी गंभीरता से नहीं लिया। आज उसका नतीजा सबके सामने है।

इससे पहले भी बदमाशों ने विधायकों को अपना निशाना बनाया गया, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिरौती मांगी। चंद दिन पहले ही गोहाना के मातूराम हलवाई के यहां फायरिंग और फिरौती मांगने की वारदात हुई। उसके बाद सांपला में बदमाशी का बेखौफ तांडव देखने को मिला।

Join WhatsApp Group Join Now
Previous page 1 2 3Next page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल