HARYANA

Anil vij: ‘‘मैंने आजतक कोई इच्छा नहीं रखी और आजतक मैंने कुछ मांगा भी नही है’’- अनिल विज

Anil vij: ‘‘मैंने आजतक कोई इच्छा नहीं रखी और आजतक मैंने कुछ मांगा भी नही है’’- अनिल विज

Anil vij: ‘‘मैंने आजतक कोई इच्छा नहीं रखी और आजतक मैंने कुछ मांगा भी नही है’’- अनिल विज

‘‘जब भी चुनाव होते हैं तो विधायक मंत्रीपद और विभाग लेने के लिए दिल्ली जाते हैं, मैं आजतक कभी इस तरह दिल्ली नहीं गया’’- अनिल विज

‘‘जब मुख्यमंत्री का तय हो रहा होता है तब भी मैं अंबाला कैण्ट में था’’ – विज

मैं 2014 में सीनियरमोस्ट था और अब भी सीनियरमोस्ट हूं लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा – विज

‘‘बिहार की जागरूक जनता ने जंगलराज को जड से उखाड कर फेंक दिया’’- विज

‘राहुल गांधी की हैसियत सबके सामने आ गई, क्योंकि उनके पास अच्छा कहने के लिए कुछ नही’’- विज

सीबीआई की जांच के लिए हत्या का एक मामला सरकार को भेजा जाएगा- विज

चण्डीगढ, 14 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मैंने आजतक कोई इच्छा नहीं रखी और आजतक मैंने कुछ मांगा भी नही है। जब भी चुनाव होते हैं तो सारे विधायक दिल्ली जाते हैं, मैं आजतक कभी इस तरह दिल्ली नहीं गया। कोई मंत्रीपद लेने के लिए जाते है तो कोई विभाग लेने के लिए जाते है। परंतु मैं आजतक कभी नहीं गया। जब मुख्यमंत्री का तय हो रहा होता है तब भी मैं अंबाला कैण्ट में था’’।

श्री विज ने यह बात आज कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कही।

मैं जिस पार्टी का सदस्य हूं उस पार्टी में सिखाया जाता है कि ‘डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’

उन्होंने कहा कि ‘‘जब मीडिया के कुछ बंधूओं ने आकर पूछा कि सारे लोग दिल्ली गए हुए हैं क्योंकि मैं 2014 में सीनियरमोस्ट था और अब भी सीनियरमोस्ट हूं लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा। क्योंकि मैं जिस पार्टी का सदस्य हूं उस पार्टी ने यही सिखाया है कि ‘डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’। जब हम बच्चे थे ये उस पार्टी में सिखाया गया है, हमारे दिमाग में तब से छप गया था अब वो मिटाया नहीं जा सकता और हम उसी नीति पर चल रहे हैं’’।

‘‘बिहार की जागरूक जनता ने जंगलराज को जड से उखाड कर फेंक दिया’’- विज

बिहार चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘बिहार की जागरूक जनता ने जंगलराज को जड से उखाड कर फेंक दिया है और कटटा राज का भी बिहार की जनता ने जवाब दे दिया है। ये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास की जीत है। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जो आज की राजनीति के चाणक्य है, उनकी नीति से यह नतीजा है। ये नीतिश कुमार की साफ छवि, उनके काम का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ये सब पूरे हिन्दूस्तान को अपने ध्यान में रखना चाहिए’’।

‘‘राहुल गांधी की हैसियत सबके सामने आ गई, क्योंकि उनके पास अच्छा कहने के लिए कुछ नही’’- विज

विपक्ष के नेता राहुल गांधी की पार्टी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘राहुल गांधी की हैसियत सबके सामने आ गई है। वे केवल झूठ, फ्रॉड और गलत बातों के सहारे राजनीति करते है। उसको लोग पंसद नहीं करते और उनके पास अच्छा कहने के लिए कुछ भी नहीं है। श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर शोर मचाते हैं इसलिए वे उनसे पूछना चाहते हैं कि कहीं पर किसी की दो या तीन बार वोट बन गई, जिसे वे दिखाते भी हैं, लेकिन सवाल यह है कि यह वोट किसको पडी है क्योंकि फायदा व नुकसान तभी पता चलेगा। उस संबंध में राहुल गांधी जी ने आजतक नहीं बताया, और न ही आजतक कोई शिकायत दी है, तथा न ही लिखकर दिया है। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने हर पार्टी को अपना पोलिंग एजेंट बैठाने का अधिकार दिया है। अगर ब्राजील की एक महिला ने बहुत सी वोटें डाल दी, तो उस समय कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने एतराज क्यों नहीं किया और कांग्रेस ने अपने पोलिंग एजेंट के खिलाफ क्या कार्यवाही की।

राहुल गांधी को राजनीति नहीं करनी चाहिए और मछलियां पकडने का काम करना चाहिए – विज

इसी प्रकार, एक उदाहरण देते हुए श्री विज ने कहा कि अभी अंबाला जिला के मुलाना में भी एक महिला की 232 वोट बनी हुई मिली, जबकि मुलाना से विधायक और सांसद कांग्रेस का जीता हुआ है इसका मतलब ये सब फ्रॉड कांग्रेस कर रही हैं। इसका सारा लाभ कांग्रेस ले रही है और राहुल गांधी झूठ बोलते हैं। लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है लेकिन बिहार की जनता ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया है और वोट चोरी की पदयात्रा का पूरा जवाब दिया गया है और कांग्रेस को बिल्कुल उखाड कर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति नहीं करनी चाहिए और तालाब में छलांग मारकर मछलियां पकडने का काम करना चाहिए।

‘‘मैंने हर मामले पर इंसाफ देने की कोशिश की’’- विज

कैथल में आयोजित कष्ट निवारण समिति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने हर मामले पर इंसाफ देने की कोशिश की है, क्योंकि सरकार ने कष्ट निवारण समितियां बनाई हुई है और इन समितियों की बैठक में मामले रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक में एजेंडा के अनुसार शिकायतों को रखा जाता है। इसके अलावा, अन्य शिकायतों के प्रार्थना पत्र उनके द्वारा लिए जाते हैं और जिला प्रशासन को निर्देश दिए जाते हैं कि अमुक शिकायतकर्ता की शिाकायत पर कार्यवाही संबंधित विभाग को भेजकर कर दी जाए और शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए।

सीबीआई की जांच के लिए हत्या का एक मामला सरकार को भेजा जाएगा- विज

कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई शिकायतों के बारे में उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव तक बात की गई है और बताया कि एक हत्या के मामले में पुलिस जांच नहीं कर पाई है यह मृत्यु कैसे हुई है। इस हत्या के पीछे परिवार वालों ने 5 से 6 लोगों के नाम भी दिए हैं कि ये लोग इस हत्या में शामिल हो सकते है, और इन लोगों से भी पुलिस सच नहीं निकलवा सकी है। जबकि एक व्यक्ति इनमें से विदेश भाग गया क्योंकि हो सकता है कि उसको सारी बात मालूम हो। पुलिस ने उसको भी लाने की कोशिश की है और उसके सम्मन जारी किए है परंतु पुलिस इसमें कुछ भी परिणामस्वरूप नहीं कर पा रही है, तो मैंने सोचा है कि इस मामले को अब सीबीआई को देना बनता है इसलिए सीबीआई को भेजने हेतू इस मामले को सरकार को भेजा जा रहा है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल