Anil Vij: शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन” स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने अनिल विज का जताया आभार

चण्डीगढ, 09 मार्च – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी के शाहपुर में स्वीकृत हुए ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ पर शाहपुर, मच्छौंडा व आसपास क्षेत्र के निवासियों ने मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया है।
आज उनके आवास पर पहुंचे मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलविंद्र सिंह शाहपुर, राजीव अरोड़ा, राजबीर सिंह, बलकार सिंह, हरनेक सिंह, वरिंद्र सिंह, गुरिंद्र सिंह, बब्लू राणा, तेजपाल सिंह आदि ने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से क्षेत्रवासियों को एक बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकडों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होगें। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के माध्यम से आसपास के जिलों के हजारों प्रशिक्षित युवाओं को ओर अधिक हुनरमंद बनाने अर्थात अधिक कौशलयुक्त तैयार किया जाएगा।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से शाहपुर की 13 एकड 5 कनाल और 4 मरला भूमि पर ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित किया जाएगा। ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना पर लगभग 11.65 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस जांची जाएगी।