HARYANAHOME

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए आज साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल व हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कामर्स से पदाधिकारी पहुंचे
चण्डीगढ, 12 मार्च – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अम्बाला छावनी स्थित उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहुंच उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बादली (झज्जर) विधायक श्री कुलदीप वत्स, अम्बाला शहर विधायक चौ. निर्मल सिंह और फतेहाबाद विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं अन्य भी मौजूद रहे।
वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज से साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल और हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कामर्स से वरिष्ठ सीए एडी गांधी, उद्योगपति डा. आशावंत, कमलजीत जैन, सीए संजय लाल, अश्विनी गोयल, पुनीत गुप्ता, प्रो. केके जैन, सुरेश धीमान, सुभाष बंसल सहित अन्य ने उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इसके अलावा विभिन्न स्कूलों से आए नन्हें बच्चों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जानते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का हालचाल जाना।
नवनियुक्त जज को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आर्शीवाद दिया
ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर गुजरात ज्यूडिशरी में नवनियुक्त जज रिया गोयल ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विज ने रिया गोयल को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अम्बाला की बेटियां बुलंदियों को छू रही है और अपने शहर का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा सहित रिया के परिजन भी उपस्थित रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल