HARYANAHOME

Ajay Chautala Birthday: देशभर के दिग्गजों ने दी डॉ अजय सिंह चौटाला को जन्मदिन की बधाई

Ajay Chautala Birthday: देशभर के दिग्गजों ने दी डॉ अजय सिंह चौटाला को जन्मदिन की बधाई

Ajay Chautala Birthday: देशभर के दिग्गजों ने दी डॉ अजय सिंह चौटाला को जन्मदिन की बधाई

चंडीगढ़, 12 मार्च। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को उनके जन्मदिवस पर देशभर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉ. चौटाला एक बार लोकसभा, एक बार राज्यसभा, दो बार राजस्थान विधानसभा और एक बार हरियाणा विधानसभा से निर्वाचित हो चुके हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अजय चौटाला को बधाई दी और उनके स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी बधाई देते कहा कि डॉ. अजय सिंह यूं ही हरियाणा की सेवा करते रहे और चौधरी देवीलाल के सपने पूरे करते रहें।

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव ने जेजेपी प्रमुख को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. चौटाला ने हरियाणा में बहुत काम किए है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जेजेपी हरियाणा में राज करेगी। एएसपी प्रमुख एवं लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप महापुरुषों के सपने पूरे करें।

 

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने डॉ. अजय सिंह चौटाला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान आपको चौधरी देवीलाल के सपने पूरे करने की ताकत दें। अभिनेता राजपाल यादव ने डॉ. अजय सिंह को बधाई देते हुए कहा कि आप हजारों साल जिएं और भगवान आपको स्वस्थ रखें। इनके अलावा मशहूर गायक यो यो हन्नी सिंह, एपी ढिल्लों, निंजा, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, गगन कोकरी, हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, राहुल फाजिलपुरिया, ग्रीक अमन, इंद्र चहल ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल