
Agniveer Result Update: हिसार, 07 अप्रैल। सेना भर्ती कार्यालय, हिसार द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने वाले अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) श्रेणी के चयनित उम्मीदवारों की सूची www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।

यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय भर्ती निदेशक ने चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि चयनित उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे सभी ओरिजिनल मूल दस्तावेजों सहित सेना भर्ती कार्यालय हिसार पहुचें। उन्होंने चयनित उम्मीदवारों से आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को भी साथ लाने को कहा है।
Back to top button







