उत्तर प्रदेशराजनीति

अकाउंट इसलिए फ्रीज हो रहे हैं क्योंकि भाजपा चंदा चोरी में सबसे आगे -अखिलेश यादव

लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी गुरुवार को एक साथ मंच पर आए। प्रेस वार्ता में खड़गे ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया। वहीं, सोनिया गांधी ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश करने में लगे हैं।

 

कांग्रेस ने अकाउंट फ्रीज होने का आरोप लगाया है। जिस पर अब सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये अकाउंट इसलिए फ्रीज हो रहे हैं क्योंकि भाजपा चंदा चोरी में सबसे आगे है। ये चंदा भी नहीं ये वसूली है…देश की जनता जान गई है कि वैक्सीन वालों से भी इन्होंने पैसा वसूला है…विपक्ष के लोगों को चंदा मिला है, भाजपा ने वसूली की है…

वही हरियाणा कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से करोड़ों रुपए का चंदा मिली…भाजपा एक तरह से चंदा लूट रही है कि जो हमें देगा चंदा उसे हम देंगे धंधा। यह भाजपा का नारा है….दूसरी तरफ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर रहे हैं:

इन्हें भी पढ़ें...  कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज' चुनाव से पहले कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल