HARYANA

AAP on Lado Laxmi Yojna: लाडो लक्ष्मी योजना की एप लॉन्च पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने साधा निशाना

AAP on Lado Laxmi Yojna: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने गुरुवार को बीजेपी सरकार द्वारा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप लॉन्च को लेकर सीएम पर तीखा हमला बोला और इसे महिलाओं के साथ “सबसे बड़ा राजनीतिक छल” करार दिया। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह ने पंचकूला में इस योजना और मोबाइल एप का शुभारंभ तो कर दिया, लेकिन यह लॉन्च असल में चुनावी धोखे की शुरुआत है।

AAP on Lado Laxmi Yojna: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने गुरुवार को बीजेपी सरकार द्वारा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप लॉन्च को लेकर सीएम पर तीखा हमला बोला और इसे महिलाओं के साथ “सबसे बड़ा राजनीतिक छल” करार दिया। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह ने पंचकूला में इस योजना और मोबाइल एप का शुभारंभ तो कर दिया, लेकिन यह लॉन्च असल में चुनावी धोखे की शुरुआत है।

ढांडा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान बड़े मंचों से वादा किया था कि हरियाणा की हर महिला को ₹2100 प्रति माह दिया जाएगा। लेकिन अब जब योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर रही है, तो भाजपा ने अपने ही वादों से पलटते हुए उसे शर्तों और पाबंदियों में जकड़ दिया है। हरियाणा में लगभग 1.4 करोड़ महिलाएं रहती हैं, लेकिन इस योजना का लाभ मुश्किल से 10-12 प्रतिशत महिलाओं तक ही पहुंचेगा। बाकी करोड़ों महिलाओं के हाथ खाली रह जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने “लाडो लक्ष्मी” के नाम पर महिलाओं की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आय की सीमा में फंसा दिया गया, युवतियों और छात्राओं को उम्र के नाम पर बाहर कर दिया गया, और बुजुर्ग एवं विधवा महिलाओं को योजनाओं के टकराव के बहाने दरकिनार कर दिया गया। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के बजाय उन्हें “शर्तों के पिंजरे” में बंद करने का राजनीतिक प्रयास है।

ढांडा ने कहा कि यह कोई कल्याणकारी योजना नहीं, बल्कि चुनाव से पहले महिलाओं को भ्रमित करने का उपकरण है। भाजपा जानती है कि जनता अब उसके झूठे दावों पर भरोसा नहीं करती, इसलिए वह योजनाओं को आधा-अधूरा रखकर प्रचार के ज़रिए लाभ उठाना चाहती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से किए गए वादे को भाजपा ने तोड़ दिया है और अब केवल मोबाइल एप लॉन्च और फोटो सेशन के ज़रिए अपनी नाकामी को ढकने की कोशिश कर रही है।

आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के अधिकारों और उम्मीदों के साथ विश्वासघात किया है। हरियाणा की महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा किया, लेकिन बदले में उन्हें केवल छल, झूठ और धोखा ही मिल रहा है। जनता अब यह सब समझ चुकी है और आने वाले समय भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow