Aaj Ka Rashifal 8 September 2025: कर्क को चोट का खतरा, तुला को रिश्तों में तनाव, जानें सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 8 September 2025 (Planets Position Today): गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ तो कई के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 8 September 2025: गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ तो कई के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।सोमवार का दिन कई राशियों के लिए चुनौती और कई के लिए शुभ फल लेकर आया है। मिथुन राशि वालों को अपमानित होने का भय रहेगा। सिंह राशि के जातकों को नौकरी में दिक्कत हो सकती है, जबकि मकर राशि वालों के लिए धन हानि का संकेत है। कर्क राशि वालों को चोट-चपेट से सावधान रहना होगा। तुला राशि वालों को रिश्तों में तनाव और बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी। वृश्चिक राशि में गृह कलह और मां के स्वास्थ्य की समस्या सामने आ सकती है। कन्या राशि के जातक शत्रुओं पर विजय पाएंगे। मीन राशि वालों को मानसिक तनाव और नेत्र पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। Ink Khabar आपको बता रहा है आज का राशिफल (Today Horoscope in Hindi), जिसमें जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल और उपाय।
♈ मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।
♉ वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
व्यापारिक उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में हार संभव है। पिता और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति में विवाद हो सकता है। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
♊ मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज आपको अपमानित होने का भय रहेगा। मान-सम्मान की रक्षा करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।
♋ कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। चोट-चपेट या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का साथ अच्छा रहेगा। व्यापार लाभकारी रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।
♌ सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
स्वास्थ्य और जीवनसाथी की तबीयत पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में दिक्कत आ सकती है। प्रेम और संतान का साथ अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
♍ कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
शत्रुओं पर दबदबा रहेगा। ज्ञान और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ी मानसिक अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार अच्छे रहेंगे। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

♎ तुला राशि (Libra Horoscope Today)
बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। कोई बड़ा निर्णय अभी टालें। मानसिक परेशानी बनी रह सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
गृह कलह की स्थिति बन सकती है। भूमि-भवन या वाहन खरीद में दिक्कत आएगी। मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
♐ धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
नाक, कान और गले की समस्या हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम और संतान सामान्य। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
♑ मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें और वाणी पर संयम रखें। मुख रोग हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
♒ कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
मानसिक और शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। बेचैनी और घबराहट हो सकती है। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।
♓ मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
सिर दर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय सताएगा। मन परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।







