Haryana News: “जाट परिवार परिचय सम्मेलन” 2 अक्टूबर को : राकेश गिल
Haryana News: पंचकुला , 1 अक्तूबर - जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला द्वारा कल 2 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित जाट भवन में "जाट परिवार परिचय सम्मेलन" आयोजित किया जाएगा। इसमें पहले सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हवन-यज्ञ होगा , इसके बाद 10 बजे से 12 बजे तक महान समाज सुधारक भक्त फूल सिंह जाट की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में खानपुर गुरुकुल की पूर्व चेयरपर्सन कृष्णा मलिक मुख्य अतिथि तथा जय सिंह ठेकेदार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Haryana News: पंचकुला , 1 अक्तूबर – जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला द्वारा कल 2 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित जाट भवन में “जाट परिवार परिचय सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा। इसमें पहले सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हवन-यज्ञ होगा , इसके बाद 10 बजे से 12 बजे तक महान समाज सुधारक भक्त फूल सिंह जाट की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में खानपुर गुरुकुल की पूर्व चेयरपर्सन कृष्णा मलिक मुख्य अतिथि तथा जय सिंह ठेकेदार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के सहसंयोजक राकेश गिल ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश परिवार नौकरी एवं व्यवसाय के कारण शहरों में बस गए हैं। ऐसे में योग्य वर-वधु की तलाश परिवारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जाट सभा हर वर्ष इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों का आयोजन करती रही है, ताकि परिवारों को विवाह योग्य युवक -युवती चुनने में सुविधा मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस परिचय-सम्मेलन में ट्राइसिटी के अलावा हरियाणा , उत्तरप्रदेश समेत आस पास के राज्यों से भी जाट समाज के विवाह के योग्य युवक-युवतियां तथा उनके अभिभावक भाग लेंगे।
राकेश गिल ने यह भी बताया कि “जाट परिवार परिचय सम्मेलन” के साथ ही महान समाज सुधारक भक्त फूल सिंह जाट की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इस गोष्ठी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा देना होगा।
उन्होंने बताया कि भक्त फूल सिंह जी एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने विशेषकर स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। सामाजिक उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए उन्हें ‘देहाती गांधी’ के नाम से भी जाना जाता है। उनका दृढ़ विश्वास था कि यदि सुशिक्षित और उच्च संस्कारों वाली माताएं समाज को मिलेंगी, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और समृद्ध जीवन का निर्माण संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम सहसंयोजक , राकेश गिल 9466205869







