
13 February 2026 ka rashifal: 13 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन?
मेष :~ अ, ल, इ👉: अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की आपको सलाह हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएँगे।
वृषभ :~ ब, व, उ: आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा । इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च होगा।
मिथुन :~ क, छ, 👉: सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा।
कर्क :~ ड, ह👉: शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। आँखो में पीडा़ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा।
सिंह :~ म, ट👉: किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आरोग्य संभालिएगा।
कन्या :~ प, ठ, ण👉 : आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुँचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखने की सलाह है। शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी।

तुला :~ र, त👉 : आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी।
वृश्चिक :~ न, य👉: व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में संतान की प्रगति के कारण संतोष का अनुभव होगा।
धनु :~ भ, ध,फ👉 : आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएँ उपस्थित होंगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा। जोखिम भरे विचारों और बरताव से दूर रहीएगा।
मकर :~ ख, ज👉 : आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। अथवा तो व्यवहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखिएगा। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी।
कुंभ :~ ग, स, श, ष👉 : । आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएँ है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।
मीन :~ द, च👉: आज आप का मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखिएगा। सहकार्यकरो का सहकार आप को मिलेगा। मायके से समाचार आ सकते हैं।







