HARYANAHOME

5th Junior Haryana State Boxing Championship: हैट्रिक का पंच! उदय ने जीता 5वीं जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, लगातार तीसरी बार बने स्टेट चैंपियन

5th Junior Haryana State Boxing Championship: हैट्रिक का पंच! उदय ने जीता 5वीं जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, लगातार तीसरी बार बने स्टेट चैंपियन

5th Junior Haryana State Boxing Championship: स्वर्ण पदक जीतकर चमके उदय सिंह अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं। विनय कुमार के पुत्र उदय सिंह, नागपुर में 4 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उदय सिंह शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी, हांसी में कोच श्री विनय कुमार से प्रशिक्षण लेते हैं और निरंतर अभ्यास करते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में उदय को सफलता मिल रही है।


इससे पहले, उदय सिंह ने 20 मार्च को चरखी दादरी में आयोजित पांचवी जूनियर जिला बॉक्सिंग में 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
इसके बाद, उदय सिंह ने रोहतक में आयोजित (23 से 26 मार्च तक) पांचवी जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। अकादमी के कोच विनय कुमार ने बताया कि उदय सिंह का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपका उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल आपके लिए, बल्कि आपके सहपाठियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत रहेगा। हमें आप पर गर्व है कि आप भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छुएँगे और सफलताएँ प्राप्त करते रहेंगे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल