HOMENATIONAL

30 January 2026 ki top headlines: 30 जनवरी 2026, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट 

30 January 2026 ki top headlines: 30 जनवरी 2026, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट 

30 January 2026 ki top headlines: 30 जनवरी 2026, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट

🔸 *महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज*, राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा शहीद दिवस, देशभर में होंगे अनेक कार्यक्रम

🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में बादल, धुंध और कमजोर धूप, कल उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 19 और रात को 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@8.6, राजसमंद@8

 

🔸 *जयपुर में 43 हजार लीटर मिलावटी घी पकड़ा*, 3 अलग-अलग ब्रांड के नाम से हो रही थी पैकिंग

 

🔸 *12 को जारी होगा जेईई मेन का परिणाम*, ऑल इंडिया रैंक्स-जेईई-मेन, 2026 के अप्रैल-सेशन की समाप्ति के बाद दोनों सेशंस के बेहतर-स्कोर के आधार पर की जाएंगी जारी

 

🔸 गुजरात: डांग में *तोप लेकर जा रहा सेना का वाहन पलटा*, 8 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर

 

🔸 रालेगणसिद्धी में *अन्ना हजारे आज से आमरण अनशन करेंगे*

 

🔸 *आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी* कर फैसला सुरक्षित रखा

 

🔸 कर्नाटक: *पुलिसकर्मियों को बर्थडे-एनिवर्सरी पर छुट्टी अनिवार्य*, DGP का सर्कुलर जारी

 

🔸 वाराणसी: *बीएचयू में पुरानी रंजिश के चलते छात्रों के दो गुटों में मारपीट*

 

🔸 *ईयू ने ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन* वाली लिस्ट में डाला

 

🔸 *पाकिस्तान ने TTP के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान किया*, तिराह घाटी को खाली करने का आदेश

 

🔸 *यूक्रेन से शांति वार्ता को तैयार रूस*, मॉस्को में बातचीत के लिए जेलेंस्की को किया आमंत्रित

 

🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के बांका के शिवम और भागलपुर की रानी कुमारी पिछले कई सालों से एक-दूसरे के थे दिल में, लेकिन शादी की फाइल दोनों परिवारों के टेबल पर रही घूमती, कभी कुंडली नहीं मिली, कभी नहीं मिला टाइम, तो कभी चाचा-मामा मीटिंग में रहे व्यस्त, शादी का बढ़ा दबाव, तनाव भी, हौंसले होने लगे पस्त, आखिरकार रानी ने सोचा “क्यों न बारात का रूट ही दिया जाए बदल”, मेहंदी लगाई, लहंगा पहना और सीधा बारात लेकर पहुंची प्रेमी के घर, दुल्हन-बारात देखकर गांव में पहले मची अफरा-तफरी, फिर बैठी पंचायत, बुजुर्ग आए, समझदार बैठे, चाय का चला दौर, आखिरकार दोनों परिवार गए मान, जब दुल्हन आ ही गई इतनी दूर, तो अब बजने चाहिए शहनाई के सुर, रीति-रिवाज से विधिवत शादी हुई संपन्न, कुछ खौफजदा रोमियो के स्वर में आई कंपन, कह रहे “इस घटना से लड़कों में भी बैठ गया डर, पता नहीं कब कौन-सी बारात आ जाएं घर”

 

🔸 *डूंगरपुर में विमंदित युवक ने 5 कारों के शीशे तोड़े*: कलेक्ट्रेट रोड पर मचाया उत्पात, लोगों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले

 

🔹 डब्लूपीएल 2026: *रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम*, यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया

*1* संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश की गई आर्थिक समीक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने इस दस्तावेज को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की एक व्यापक तस्वीर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने जो स्थिरता और प्रगति दिखाई है, यह सर्वे उसी का प्रमाण है

 

*2* बजट सत्र का आज तीसरा दिन, इकोनॉमिक सर्वे पर हो सकती है चर्चा, कल लोकसभा में पेश हुआ था; 1 फरवरी को आएगा बजट

 

*3* बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव, 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान संभव

 

*4* पीएम मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में है,2024 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला था, हालांकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले बहुमत मिला, जबकि 2024 में 240 सीटों पर ही जीत मिली,इस बीच इंडिया टुडे के मूड,ऑफ द नेशन पोल में सामने आया कि अगर आज चुनाव होते हैं,तो बीजेपी को अकेले दम पर फिर से बहुमत मिल सकता है

 

*5* मूड ऑफ द नेशन सर्वे के अनुसार भाजपा 287 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, वहीं कांग्रेस को 80 सीटें मिलने का अनुमान है, अन्य सभी पार्टियों को मिलाकर 176 सीटें मिलने की उम्मीद है,ये अनुमान भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं, हालांकि क्षेत्रीय और छोटी पार्टियां अभी भी अपने क्षेत्रों में दबदबा है

 

*6* विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी हुई, तीनों सेनाओं और CAPF के बैंड ने धुनें पेश कीं; राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM मौजूद रहे

 

*7* SIR के खिलाफ सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, याचिकाकर्ता बोले- ECI मनमानी नहीं कर सकता, चुनाव अधिकारी अदालत नहीं जो नागरिकता तय करेंगे

 

*8* भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, राज्यसभा में सरकार ने दी जानकारी

 

*9* अजित पवार प्लेन क्रैश: कब्जे में ब्लैक बॉक्स, AAIB ने घटना की शुरू की जांच, केंद्र का समयबद्ध जांच का वादा

 

*10* अजित के बाद चौराहे पर राकांपा: पत्नी-बेटे को मिलेगी पार्टी की कमान या आएगा कोई बाहरी, शरद पवार से समझौते पर भी मंथन

 

*11* बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा बैन! उम्र सीमा तय करने की तैयारी, सरकार को मिले अहम सुझाव

 

*12* राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव, पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; आज होगा अंतिम संस्कार

 

*13* गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा

 

*14* कोहली का इंस्टाग्राम से अकाउंट हटा, सर्च करने पर प्रोफाइल नहीं दिख रही; इंस्टा पर 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

 

*15* बांग्लादेश की राजधानी ढाका से पाकिस्तान के कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14 साल बाद पहली सीधी फ्लाइट पहुंची, जिससे दोनों देशों के बीच हवाई कनेक्टिविटी फिर से बहाल हो गई। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, बिमान बांग्लादेश एयरलाइन की फ्लाइट BG-341 गुरुवार शाम ढाका से कराची पहुंची

 

*16* ट्रम्प की वजह से करीब आए चीन-यूरोप, 2 महीने में 5 देशों के लीडर बीजिंग पहुंचे, एक्सपर्ट्स बोले- अमेरिकी नीतियों से बदला ग्लोबल बैलेंस

 

*17* मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली समेत मैदानों में बारिश की वजह से ठंड और कंपकंपी बढ़ सकती है

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow