
2 February 2026 ki top headlines: 2 फरवरी 2026 की मुख्य सुर्खियाँ, पढ़िए एक क्लिक में
🏏 T20 वर्ल्ड कप 2026 : पाकिस्तान ने भारत से मैच खेलने से किया इनकार, शहबाज सरकार का बड़ा फैसला
💰 भारत की इकोनॉमी का दबदबा : 165 देशों की GDP से बड़ा हुआ भारत का सालाना बजट
🤝 भारत-बांग्लादेश : जो साथ चला उसे सहारा, आंख दिखाने वाले को सबक—भारत ने आधा कर दिया बांग्लादेश का फंड
📊 Union Budget 2026-27 : निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार पेश किया बजट, विकास और आत्मनिर्भर भारत पर फोकस
🔥 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा : 49.50 रुपये बढ़े दाम, रेस्टोरेंट और व्यवसायों पर असर
🏏 ICC का बयान : पाकिस्तान के चुनिंदा मैच खेलने के फैसले पर कहा—हमें पीसीबी से आधिकारिक सूचना का इंतजार
📈 वैश्विक ग्रोथ में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ा : IMF अनुमान पर एलन मस्क बोले—बदल रहा है ताकत का संतुलन
🛡️ ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा : इनकम टैक्स में बदलाव नहीं, 17 कैंसर मेडिसिन ड्यूटी फ्री, 3 आयुर्वेदिक एम्स, 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
📉 बजट 2026 के बाद शेयर बाज़ार गिरा : टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
👕 भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ : बांग्लादेश की कपड़ा इंडस्ट्री पर बड़ा झटका
🛢️ ट्रंप बोले : भारत ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा
💱 चीन का करंसी स्ट्राइक : युआन से डॉलर को चुनौती, भारत के लिए परीक्षा की घड़ी
🚀 ISRO की मौज : मिला 13 हजार करोड़ का बजट, अब स्पेस में धमाल
💎 सोना-चांदी खरीदारों को राहत : कीमतों में भारी गिरावट
🚆 रेल कॉरिडोर से बिहार को फायदा : नीतीश बोले—देश के लिए बेहतर बजट
⚖️ मोटर एक्सीडेंट मुआवजे पर टैक्स माफी : पीड़ितों को बड़ी राहत
🌍 ट्रंप प्रशासन की सख्ती : 2025 में हर दिन पकड़े गए 65 भारतीय
🙏 PM मोदी डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक : संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद
💔 सीकर हादसा : कार की चपेट में आने से दादी-पाती की मौत
💥 रूस का बड़ा ड्रोन हमला : बस को बनाया निशाना, 15 लोगों की मौत
🔫 रोहित शेट्टी के घर फायरिंग : आरोपियों को कोर्ट में पेश, 4 दिन की रिमांड
🏆 U19 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया

1 पीएम मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छुए: बोले- पंजाब के कपड़े यूरोप में बिकेंगे; आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास पर रखा
2 केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट की बड़ी घोषणाएं गिनाईं, जबकि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इसे आर्थिक रणनीति में विफल बताया।
3 ‘देश की आर्थिक ताकत को समझें’, चीन का जिक्र कर निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर साधा निशाना
4 ‘ये आम लोगों के लिए बजट, विपक्ष के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं’, BJP बोली- यह विकसित भारत की नींव
5 कांग्रेस का दावा- अनिल अंबानी ने एपस्टीन से मदद मांगी: मोदी-ट्रम्प की मुलाकात करानी थी; कल कहा था- ट्रम्प के लिए मोदी इजराइल में नाचे
6 ‘लोगों को मिलने चाहिए सवालों के जवाब…’, एपस्टीन फाइल्स के मामले पर कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा स्पष्टीकरण
7 देश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संघ और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज और अर्थव्यवस्था को जानबूझकर जहर दिया जा रहा है ताकि देश बंटा रहे और डर की राजनीति चलती रहे। राहुल गांधी ने उत्तराखंड की एक घटना का जिक्र करते हुए एक युवक के समर्थन में खुलकर बयान दिया।
8 बजट सत्र का चौथा दिन: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा; विपक्ष के बजट और एपस्टीन मुद्दे पर हंगामे के आसार
9 कश्मीर में सुबह-सुबह डोली धरती, बारामुला में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप
10 बेरोजगारी लोगों को परेशान कर रही, सरकार ने ध्यान नहीं दिया; बजट पर बोले शशि थरूर
11 NCP के विलय को CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया अफवाह, बोले- ऐसा होता तो मुझे पता होता
12 फडणवीस ने कहा कि अजित पवार हर महत्वपूर्ण बात मुझे बताया करते थे। क्या एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की बातचीत भाजपा की जानकारी के बिना पूरी हो सकती है? हमें 12 फरवरी की किसी तारीख की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी एक स्वतंत्र पार्टी है और अपने फैसले खुद लेती है, लेकिन भाजपा की सहयोगी पार्टी होने के नाते उससे यह अपेक्षा की जाती है कि वह कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले भाजपा से परामर्श करे।
13 सुनेत्रा पवार को वित्त विभाग ना देने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि एनसीपी नेताओं से चर्चा के बाद उन्होंने दिवंगत अजित पवार के पास रहे वित्त विभाग का प्रभार फिलहाल अपने पास ही रखा है, क्योंकि राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाना है। बजट केवल भाषण देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसके लिए कई विभागीय बैठकों की आवश्यकता होती है। सुनेत्रा पवार के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी तुरंत संभालना संभव नहीं था
14 वही, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण में जल्दबाजी को लेकर उठे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका जवाब एनसीपी को ही देना चाहिए। फैसले परिस्थितियों के अनुसार लिए जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के निधन के बाद राजीव गांधी ने अंतिम संस्कार से पहले ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली थी।
15 इस बीच, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर कहा, ‘मेरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को लेकर मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और असत्य हैं।’ पार्टी में किसी भी प्रकार का निर्णय सभी नेताओं से चर्चा के बाद और उचित समय पर ही लिया जाएगा।
16 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा: पाकिस्तान सरकार का ऐलान; बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी के महामुकाबले का बॉयकॉट किया
17 भारत ने बांग्लादेश की मदद घटाकर आधी की: अब ₹60 करोड़ देंगे, मालदीव-म्यांमार का भी फंड कटा; भूटान को बढ़ाकर ₹2,288 करोड़ किया







