HARYANA

Weather Update: बसंत पंचमी पर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है अपडेट?

Weather Update: बसंत पंचमी पर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है अपडेट?

Weather Update: बसंत पंचमी पर बदल सकता है मौसम का मिजाज। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानों में बारिश की गतिविधियां संभव।

इस समय उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। हाल के दिनों में पड़ रही सर्दी का असर कम हुआ है और दिन का तापमान 20°C से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

अगले 1-2 दिनों तक मौसम मुख्यतः साफ बना रह सकता है, हालांकि 22 जनवरी की रात से मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

🔔आगे का मौसम अनुमान:-

लंबे समय से शांत बने मौसम पैटर्न में अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 22–23 जनवरी के आसपास उत्तर भारत में प्रवेश कर सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं का भी सहयोग मिलेगा।

इसके चलते पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विश्लेषण अनुसार 22 जनवरी की शाम से उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगेगी। 23 जनवरी को सिस्टम का मुख्य प्रभाव देखने को मिलने की संभावना है, जिसके बाद यह आगे की ओर बढ़ जाएगा।

आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण निम्नलिखित राज्य और क्षेत्र मुख्य रूप से प्रभावित हो सकते हैं:

● मैदानी इलाके: #पंजाब, #हरियाणा, #दिल्ली, #चण्डीगढ़, #राजस्थान और #पश्चिमीउत्तरप्रदेश।

● पहाड़ी इलाके: #जम्मूकश्मीर, #हिमाचलप्रदेश और #उत्तराखंड।

22 जनवरी की देर रात से मैदानी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। यदि कहीं-कहीं गरज-चमक वाले बादल विकसित होते हैं, तो उन क्षेत्रों में मध्यम बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं।

बसंत पंचमी के दिन, यानी 23 जनवरी को यह मौसम प्रणाली आगे की ओर बढ़ेगी। 23 जनवरी को दिन और शाम के बीच के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। यदि कहीं-कहीं गरज-चमक वाले बादल बनते हैं, तो तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बन सकती है।

इस सिस्टम का पहाड़ी राज्यों पर व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते वहाँ मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, निचले इलाकों में इसके प्रभाव से मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

कोहरा और शीतलहर:-

सिस्टम के आगे निकलने के बाद मौसम साफ हो जाएगा। इसके पश्चात, कुछ क्षेत्रों में कोहरा देखने को मिल सकता है और दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे शीतलहर का प्रभाव बढ़ सकता है।

⚠️ हालांकि, इसके बाद एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका सटीक विश्लेषण कर विस्तृत जानकारी समय रहते साझा कर दी जाएगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow