HARYANAHOME

Viral News: ‘DINKs कपल’: प्यार, पैसा और करियर के बीच बदलता फैमिली ट्रेंड

Viral News: 'DINKs कपल': प्यार, पैसा और करियर के बीच बदलता फैमिली ट्रेंड

Viral News: आजकल दुनिया भर में ‘DINKs कपल’ का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। बदलती लाइफस्टाइल के साथ लोगों की सोच भी बदल रही है, और अब प्यार और शादी के बाद बच्चों की प्लानिंग को लेकर भी लोग अलग नजरिया अपना रहे हैं।

DINKs का मतलब है ‘ड्यूअल इनकम नो किड्स’ (Dual Income No Kids). यानी ऐसे कपल जिनकी दोनों की इनकम हो और उनके बच्चे न हों। यह शब्द 1980 के दशक से इस्तेमाल होता आ रहा है, लेकिन हाल के सालों में यह ट्रेंड काफी पॉपुलर हुआ है।

DINKs कपल कौन होते हैं?

जो कपल शादी के बाद बच्चों की प्लानिंग में जल्दबाजी नहीं करते हैं और करियर को प्राथमिकता देते हैं, वे ‘DINKs कपल’ के रूप में जाने जाते हैं। बच्चों की जगह उनका पूरा फोकस पैसा कमाने और अच्छी लाइफस्टाइल पर रहता है। ऐसे कपल ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने, घूमने-फिरने और सेल्फ केयर पर ध्यान देते हैं।

DINKs कपल क्यों बनते हैं?

DINKs कपल बच्चों के बारे में इसलिए नहीं सोचते ताकि उन्हें फाइनेंशियल फ्रीडम मिले, करियर में आगे बढ़ने का मौका मिले और वे अपनी पर्सनल चॉइस को ज्यादा महत्व दे सकें। वे अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं और जिम्मेदारियों के बोझ से बचना चाहते हैं।

DINKs कपल के लिए चुनौतियां

भले ही DINKs कपल की लाइफ जानकर अच्छी लग रही हो, लेकिन इसमें कई चुनौतियां भी होती हैं। घूमने-फिरने और मनचाही लाइफ जीने की वजह से उनके खर्च ज्यादा होते हैं। समाज से अलग-थलग महसूस करने के साथ ही वे कई बार अकेलेपन का भी शिकार होते हैं।

क्या आप भी ‘DINKs कपल’ बनना चाहते हैं?

यह एक व्यक्तिगत फैसला है, और आपको अपनी पसंद और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेना चाहिए। अगर आप फाइनेंशियल फ्रीडम, करियर ग्रोथ और पर्सनल चॉइस को ज्यादा महत्व देते हैं, तो ‘DINKs कपल’ बनना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप बच्चों के साथ खुश रहना चाहते हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार हैं, तो आपको पारंपरिक फैमिली प्लानिंग को ही अपनाना चाहिए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button