
सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर ,देश में घरेलू LPG 60 तो कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए हुआ महंगा, आज से प्रभावी होंगी नई दरें
जंग का दिखने लगा असर, पाकिस्तान में 321 रुपये प्रति लीटर पहुंचे पेट्रोल के दाम,कल 55 रुपए लिटर बढ़े दाम
ट्रम्प बोले- ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता, नई बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी, ईरान को दोबारा ग्रेट बनाएंगे
‘इजरायल ने बहुत बड़ी गलती की है, भुगतने होंगे परिणाम’, खामेनेई के सोशल मीडिया हैंडल से मिली धमकी
ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी शेयर बाजार गिरा, 47,000 अंक पर आया, कच्चे तेल की कीमतें और बेरोजगारी दर बढ़ने का असर
1 पेट्रोल पंप पर भीड़ न लगाएं…ग्लोबल टेंशन के बीच भारतीय तेल कंपनियों की अपील
2 सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं,इंडियनऑइल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को आश्वस्त किया जाता है कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है
3 ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत हो सकती है, तेल कंपनियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश; सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल किया
4 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद की ओर से आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शिरकत करेंगी
5 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री देश के तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इसमें युवाओं को इन कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की झलक भी यहां प्रस्तुत की जाएगी।
6 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिन के केरल दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को 150 से अधिक आईटी पेशेवरों के साथ बातचीत करेंगे। यह चर्चा तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में 7 मार्च की सुबह से शुरू होगी।
7 राहुल बोले-लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर, फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा; केरल में स्टूडेंट्स से बात की
8 दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार, पीएम मोदी8 मार्च को देने जा रहे 35 हजार करोड़ का तोहफा
9 लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
10 रूसी तेल खरीद पर भारत को 30 दिन की छूट, केंद्र पर भड़की कांग्रेस ने कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल
11 नीतीश 10-14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं, बेटे निशांत 8 को JDU जॉइन करेंगे, CM हाउस में बैठक के बाद रो पड़े विधायक
12 8 मार्च को JDU जॉइन करेंगे नीतीश के बेटे निशांत, CM हाउस की बैठक में विधायक रोए, बोले- बिना नीतीश के निशांत नहीं चाहिए
13 फडणवीस का किसानों को तोहफा, दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ; 50000 के इनशेंटिव का भी ऐलान
14 राजस्थान -कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं; तीसरे प्रयास में कामयाब UPSC 2025 रैंक 1 अनुज अग्निहोत्री ने बताया सफलता का राज
15 भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4.885 अरब डॉलर की वृद्धि, यह अभूतपूर्व वृद्धि देश की मजबूत आर्थिक स्थिति और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
16 वैश्विक स्तर पर मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बावजूद, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 4.885 अरब डॉलर की प्रभावशाली वृद्धि के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 728.494 अरब डॉलर पर पहुंच गया है
17 दावा- रूस जंग में ईरान की मदद कर रहा, अमेरिकी ठिकानों की खुफिया जानकारी मुहैया कराई; युद्धपोतों और एयरक्राफ्ट्स की लोकेशन दी

18 पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब आटवें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।
19 पश्चिम एशिया में जंग का असर: होर्मुज मार्ग पर मंडराए संकट के बादल, भारत के व्यापार व ऊर्जा आपूर्ति पर असर संभव
20 बालेंद्र शाह बन सकते हैं नेपाल के अगले PM: बड़ी जीत की ओर बढ़ रही राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी, 109 सीटों पर आगे
🔸 मुख्य समाचार
🔹 भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग समझौते का नवीनीकरण, दोनों देश वायु-प्रदूषण नियंत्रण और कचरा प्रबंधन पर मिलकर काम करेंगे।
🔹 भारत का रक्षा निर्यात 24,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार, सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बड़ी उपलब्धि बताया।
🔹 पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एयर इंडिया ने दुबई और अन्य शहरों से भारतीय यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू कीं।
🔹 भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई, सेमीफाइनल में संजू सैमसन की 89 रन की शानदार पारी निर्णायक रही।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🇮🇳 राष्ट्रीय समाचार
🔹 संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया, जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
🔹 आंध्र प्रदेश सरकार 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर रोक लगाने की योजना बना रही है, ताकि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाई जा सके।
🔹 भारत में नई कंपनियों और LLP के पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि, जिससे देश में निवेश और उद्यमिता का माहौल मजबूत हुआ है।
🔹 भारतीय नौसेना ने श्रीलंका के पास संकट में फंसे एक जहाज की मानवीय सहायता के लिए मदद भेजी, जिससे क्षेत्रीय सहयोग की मिसाल पेश हुई।
🔹 भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर ने नई BBA डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक प्रबंधन शिक्षा देगा।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🌍 अंतरराष्ट्रीय समाचार
🔹 वैश्विक बाजारों में मध्य-पूर्व तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और बाजार पर असर देखा जा रहा है।
🔹 अमेरिका और अन्य देशों के बीच भूराजनैतिक चर्चाएँ तेज, वैश्विक सुरक्षा और व्यापार संबंधों पर नई रणनीतियों पर विचार जारी।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🏏 खेल समाचार
🔹 भारत ने टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी बार फाइनल में प्रवेश कर नया रिकॉर्ड बनाया।
🔹 भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा।
🔹 चंडीगढ़ में ऑल-इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की शुरुआत, देशभर से लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
🔹 भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहली फ्रेंचाइज़ी आधारित रोड साइक्लिंग लीग की शुरुआत, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🏛️ राज्य समाचार
🔹 महाराष्ट्र सरकार ने 2026-27 का बजट पेश करते हुए किसानों और महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की।
🔹 तमिलनाडु के नेवेली में खदान बंद होने के बाद भूमि के पुनः उपयोग पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई।
🔹 देश के कई राज्यों में नए शैक्षणिक सत्र और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी तेज, शिक्षा संस्थानों ने छात्रों के लिए नई सुविधाएँ शुरू कीं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
💼 व्यापार समाचार
🔹 भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में चार महीने का उच्च स्तर दर्ज, मजबूत घरेलू मांग से उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े।
🔹 भारतीय शेयर बाजार में घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी, विदेशी निवेश में उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार को सहारा मिला।
🔹 बंबई स्टॉक एक्सचेंज को नए डेरिवेटिव इंडेक्स लॉन्च करने की मंजूरी, जिससे निवेशकों के लिए नए निवेश विकल्प उपलब्ध होंगे।
💁🏻♂️हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें
1️⃣ ➤ हरियाणा में मौसम ने करवट ली, कई जिलों में बादल छाए और हल्की बारिश की संभावना जताई गई।
2️⃣ ➤ प्रदेश में रबी फसलों की सरकारी खरीद 20 मार्च से शुरू करने की तैयारी तेज।
3️⃣ ➤ हरियाणा सरकार ने किसानों को फसल खरीद के दौरान किसी भी परेशानी से बचाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए।
4️⃣ ➤ गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई नए फ्लाईओवर और सड़क परियोजनाओं पर काम तेज।
5️⃣ ➤ प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ने लगी, गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग ने तैयारी शुरू की।
6️⃣ ➤ हरियाणा के कई जिलों में तापमान बढ़ने लगा, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना।
7️⃣ ➤ राज्य में नए औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजनाओं पर काम शुरू किया।
8️⃣ ➤ हरियाणा में युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और रोजगार योजनाओं पर जोर दिया जा रहा है।
9️⃣ ➤ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना।
🔟 ➤ हरियाणा पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के लिए कई जिलों में विशेष अभियान चलाया।
1️⃣1️⃣ ➤ राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया।
1️⃣2️⃣ ➤ हरियाणा के कई शहरों में स्वच्छता अभियान तेज किया गया।
1️⃣3️⃣ ➤ प्रदेश में किसानों को आधुनिक खेती के लिए नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
1️⃣4️⃣ ➤ हरियाणा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कई नई योजनाओं पर काम शुरू किया।
1️⃣5️⃣ ➤ राज्य में जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
1️⃣6️⃣ ➤ हरियाणा के खेल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया।
1️⃣7️⃣ ➤ प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष निगरानी बढ़ाई।
1️⃣8️⃣ ➤ कई जिलों में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।
1️⃣9️⃣ ➤ हरियाणा में नए पार्क और हरित क्षेत्र विकसित करने की योजना।
2️⃣0️⃣ ➤ प्रदेश में विकास परियोजनाओं को तेज करने के लिए सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
🇮🇳 Top 5 National News
1️⃣ ➤ देशभर में मौसम बदलने से कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी।
2️⃣ ➤ केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कई नई योजनाओं पर काम तेज किया।
3️⃣ ➤ देश के कई राज्यों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा।
4️⃣ ➤ डिजिटल इंडिया के तहत नई तकनीकी परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी।
5️⃣ ➤ देश में इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।
🌍 Top 5 International News
1️⃣ ➤ रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत जारी।
2️⃣ ➤ अमेरिका और चीन के बीच व्यापार और तकनीक को लेकर तनाव बना हुआ।
3️⃣ ➤ दुनिया के कई देशों में आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी।
4️⃣ ➤ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक पर वैश्विक निवेश तेजी से बढ़ रहा है।
5️⃣ ➤ मध्य-पूर्व में सुरक्षा हालात को लेकर अंतरराष्ट्रीय चर्चा जारी।
➡लखनऊ- कांग्रेस नेता रोहित पांडेय सपा में होंगे शामिल, आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में लेंगे सदस्यता, संतकबीरनगर से लोकसभा प्रत्याशी थे रोहित पांडेय, रोहित पांडेय के समर्थक भी सपा में होंगे शामिल
➡लखनऊ- KGMU की अवैध मजारें आज हटाई जाएंगी, KGMU प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मांग की, पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांगी फोर्स, आज दोपहर 12 बजे पुलिस फोर्स मांगी, चीफ प्रॉक्टर ने अवैध मजारें हटाने का समय तय किया
➡लखनऊ- 2027 से पहले सपा की बड़ी तैयारी, सपा कार्यालय पर आज बड़ा कार्यक्रम, सदस्यता ग्रहण समारोह का कार्यक्रम, कई नेता ज्वाइन करेंगे समाजवादी पार्टी
➡लखनऊ- शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी, संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत लेकर पहुंची थी, नगर निगम मुख्यालय में महिला की तबीयत बिगड़ी, दूसरी मंजिल तक चढ़ने के दौरान बिगड़ी तबीयत, कई दिनों से नगर निगम की लिफ्ट है खराब, परिवर्तन दल के लोगों ने महिला को नीचे उतारा, लोगों ने नगर निगम की व्यवस्था पर उठाए सवाल
➡आगरा- सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा आज, सुबह 9.25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से होंगे रवाना, 10.10 बजे आगरा खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम, अमर कन्वेंशन सेंटर फतेहाबाद रोड पहुंचेंगे सीएम, 10.30 से 12.30 तक सीएम का कार्यक्रम आरक्षित, 12.50 बजे अमर कन्वेंशन सेंटर से करेंगे प्रस्थान, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, 1:45 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान हेलीपैड पहुंचेंगे सीएम, 1:50 बजे वृंदावन मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे सीएम
➡संभल- ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में युवक की हत्या, दबंगों ने घर में बांधकर कुल्हाड़ी से हत्या की, हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के बलकरनपुर की घटना
➡गाजियाबाद- गाजियाबाद में प्रधानी चुनाव में बवाल, उम्मीदवारों के परिवार आमने-सामने, लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई मारपीट, पुलिस ने बीच बचाव का किया प्रयास, भोजपुर क्षेत्र के नाहली गांव की घटना
➡मुरादाबाद- रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया, कटघर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
➡मुरादाबाद- MDA के अवर अभियंता देवेंद्र पर गंभीर आरोप, मजदूरों के हाथ-पैर तुड़वाने का आरोप लगा, कमिश्नर अंजनेय ने खुद जांच के दिए आदेश, पूरी घटना की कराई जा रही है जांच, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई, अवर अभियंता 3 सुपरवाइजर पर गिरेगी गाज, MDA वीसी अनुभव पर लीपापोती के आरोप
➡बहराइच- प्रेम प्रसंग से नाराज़ परिजनों ने की हत्या, प्रेमी को घर बुलवाकर उतारा मौत के घाट, लाठी डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका के घर वालों ने वारदात को दिया अंजाम, लड़की के पिता 3 चाचा ने घटना को दिया अंजाम, मृतक राजू के भाई की तहरीर पर FIR दर्ज, पुलिस ने पिता समेत 4 अभियुक्तों को पकड़ा, बहराइच थाना रानीपुर इलाके का मामला
➡मेरठ- छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, IIMT यूनिवर्सिटी के बाहर जमकर मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गंगानगर थाना क्षेत्र में है IIMT यूनिवर्सिटी
➡गोंडा- नवाबगंज में मौरंग व्यापारी के अपहरण मामला, अपहरण करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में विकास सौरभ दुबे गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे बाइक बरामद, बदमाशों से लूट के 58000 रुपये नगद बरामद, 200000 लेने के बाद कर रहे थे 300000 की डिमांड, बदमाशों के 3 साथी अभी भी चल रहे फरार, नवाबगंज के उमरिया पावर हाउस के पास मुठभेड़
➡रायबरेली- सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, टक्कर से बाइक में सवार 2 युवकों की मौत, अवंती बाई इंटर कॉलेज के पास हुई घटना, हादसे में दोनों बाइकों के भी उड़े परखच्चे, गुरबक्शगंज क्षेत्र के पूरे बदई पुरवा चौराहे की घटना
➡रायबरेली- संदिग्ध हालत में महिला ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति पत्नी में हुआ था आपसी विवाद, विवाद के चलते पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महाखेड़ा की घटना
➡हापुड़- न्यू हापुड़ इंडस्ट्रियल पार्क में चोरी की वारदात, पार्क में ट्रांसफार्मर का सामान चोरों ने किया पार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, नगर कोतवाली क्षेत्र के सबली का मामला
➡झांसी- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज झांसी दौरे, 5 बजे एक होटल में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल, डॉक्टरों और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे
➡मथुरा- सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा आज, दोपहर बाद मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम योगी, धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन भी करेंगे, वृन्दावन स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करेंगे
➡हापुड़- महिला ने नहर में लगाई छलांग, पारिवारिक क्लेश के चलते नहर में कूदी, पुलिस ने नहर में कूदी महिला को बचाया, धौलाना क्षेत्र के देहरा नहर का मामला
➡रायबरेली- सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, टक्कर से बाइक में सवार 2 युवकों की मौत, अवंती बाई इंटर कॉलेज के पास हुई घटना, हादसे में दोनों बाइकों के भी उड़े परखच्चे, गुरबक्शगंज क्षेत्र के पूरे बदई पुरवा चौराहे की घटना



