
3 March 2026 ki top Headlines: 3 मार्च 2026 की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
1 ट्रम्प बोले- ईरान से 4-5 हफ्ते जंग चल सकती है, अभी पूरी ताकत से हमला नहीं किया, हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना
2 ‘ईरान ने चेतावनी नहीं मानी, जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा’, बेहतर होगा की वो सरेंडर कर दें,बोले डोनाल्ड ट्रंप
3 ट्रंप ने ईरान पर हमलों को सही ठहराते हुए कहा कि तेहरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए बढ़ता खतरा बन गया था। व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि यह हमला ‘खौफनाक खतरे को खत्म करने का आखिरी और सबसे बेहतर मौका’ था। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक समर्थन उनके साथ मौजूद था
4 तेहरान पर अमेरिकी हमले का मकसद: रुबियो बोले- स्कूल और नागरिक नहीं, केवल ईरान की मिसाइल और नौसैनिक ताकत पर वार
5 पश्चिम एशिया संकट पर भारत की नजर; पीएम मोदी ने किंग अब्दुल्ला को दिया समर्थन का भरोसा, जॉर्डन में भारतीयों का ख्याल रखने पर जताया आभार
6 पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर भारत लगातार नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को फोन किया। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ पीएम मोदी ने इस्राइल और ईरान के टकराव से उपजे तनाव पर चर्चा की
7 ईरान में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद नेतृत्व संकट गहरा गया है। अंतरिम नेतृत्व परिषद में शामिल आयतुल्लाह अलीरेजा अराफी की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर दावे सामने आए हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
8 अमित शाह बोले-ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया, अभी उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर किया, सत्ता में आने पर राज्य से बाहर करेंगे
9 अमित शाह का दावा- बंगाल में तुष्टिकरण से विकास नहीं हो सकता, आठ लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है राज्य
10 बंगाल में सियासी सरगर्मी: नितिन नवीन का एलान- भाजपा के सत्ता में आने पर इस्लामपुर का नाम ईश्वरपुर किया जाएगा
11 भारत रूस से 5 S-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा, पाकिस्तान-चीन सीमा पर तैनात किया जाएगा; वायुसेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर में गेम चेंजर बताया था

12 AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन-यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमानत, दिल्ली कोर्ट बोली- नारे भड़काऊ नहीं थे, लोगों को डराने का सबूत नहीं
13 ईरान पर इस्राइल और अमेरिका की कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच यूएई से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ानें फिर से शुरू हुईं। एमिरेट्स की पहली फ्लाइट में यात्रियों का भावुक स्वागत हुआ। वहीं, जेद्दा से इंडिगो की विशेष उड़ानें भी भारतीयों को घर लौटने में मदद कर रही हैं
14 देशभर में होलिका दहन, उज्जैन में महाकाल की विशेष आरती, भोपाल में CM यादव ने होली जलाई; मुंबई में लव-जिहाद की थीम पर होलिका दहन
15 भारत समेत दुनियाभर के आसमान में मंगलवार को वर्ष का महत्वपूर्ण पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह दुर्लभ और मनोहारी खगोलीय नजारा भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे आरंभ होकर शाम 6:48 बजे तक चलेगा, जबकि इसकी पूर्ण अवस्था 4:34 बजे से 5:33 बजे के बीच अपने चरम पर होगी।
16 टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला, रिफंड रोकने की मांग ठुकराई
17 मौसम विभाग का पूर्वानुमान: सावधान! तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार
18 पाकिस्तान की वर्ल्डकप टीम के प्लेयर्स पर 50-50 लाख जुर्माना, टीम के खराब प्रदर्शन से PCB नाराज, बोला- हारने की सजा मिलनी चाहिए
🔸 होली पर शराब-पीकर गाड़ी चलाई तो लाइसेंस होगा निरस्त, रंग लगाने के नाम पर छेड़छाड़ करना पहुंचा सकता है जेल, उदयपुर समेत राजस्थान में कड़ी सुरक्षा
🔸 राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य मे अगले एक सप्ताह में गर्मी और तेज होने का अनुमान, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32.1 और रात को 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@35.4, राजसमंद@33
🔸 गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग पर मजावद मे पिकअप के पेड़ से टकराने से हुए हादसे में अब तक 5 की मौत: कल 1 घायल महिला ने तोड़ा दम, तीन दिन पहले हुए हादसे में 6 की हालत अभी भी नाजुक
🔸 आज चंद्रग्रहण: दोपहर 3:21 से शुरू, शाम 6:46 पर समाप्त, सूतक काल सुबह 6:20 मिनट से, इस दौरान पूजा-पाठ, शुभ कार्य आदि नहीं जा सकेंगे किए
🔸 भारत रूस से 5 और एस-400 सुदर्शन एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा
🔸 EPFO ने 2025-26 के लिए प्रोविडेंट फंड डिपॉजिट पर 8.25% ब्याज दर तय की
🔸 होली से पहले यूपी के संभल में 10 से ज्यादा मस्जिदों को तिरपाल से गया ढका
🔸 ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने का किया ऐलान, कहा- वहां से गुजरने वाले जहाज को लगा देंगे आग
🔸 पाकिस्तान: गिलगित-बाल्टिस्तान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के चलते प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया
🔸 खाड़ी में युद्ध: ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत
🔸 ईरान ने चेतावनी नहीं मानी, अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा’, बोले डोनाल्ड ट्रंप
🔸 गुजरात; ‘तुम्हारे दुश्मन ज्यादा हैं, पैसा आता है पर टिकता नहीं’, साधु बनकर लोगों के गहने उतरवाते थे; ‘मदारी गैंग’ के 2 शातिर गिरफ्तार, सूरत पुलिस की कार्रवाई
🔸 अजब गजब न्यूज़: विमानन उद्योग, जो आमतौर पर समय की पाबंदी और दक्षता के लिए जाता है जाना, इस बार चर्चा में आया एक अनोखी भर्ती विज्ञापन के कारण, एक प्रमुख अखबार में छपी वैकेंसी में एयरलाइन ने “लोफर” पद के लिए मांगे आवेदन, लाखों युवाओं ने पहली बार महसूस किया कि उनकी प्राकृतिक प्रतिभा को भी मिल सकती है मान्यता, कॉलेज नहीं जाने वालों, दिनभर आवारागर्दी करने वालों का भी हो सकता है कैंपस प्लेसमेंट, पर यह खुशी अगले ही दिन हुई गायब, जब एयरलाइन ने स्पष्टीकरण किया जारी, उन्हें “लोफर” नहीं “लोडर” यानी सामान ढोने वाले ग्राउंड स्टाफ की है जरूरत, विज्ञापन में हो गई थी टाइपिंग गलती, सच्चाई सामने आते ही कई आवेदकों के सपनों की फ्लाइट हुई कैंसिल, सूत्रों के अनुसार टाइपिंग करने वाले कर्मचारी ने फिलहाल ले लिया है “वर्क फ्रॉम होम”, साथ ही बना रखी है कीबोर्ड से सुरक्षित दूरी
🔸 मेवाड़ के आराध्यदेव सांवलियाजी का मासिक भंडार खुला, पहले दिन 10.65 करोड़ की गिनती, ग्रहण और होली के कारण अब दो दिन बाद होगी गिनती, पिछली बार निकले थे 35 करोड़
🔹 टी20 वर्ल्ड कप: सेमी फाइनल – 4 को कोलकाता में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से, 5 को मुंबई में भारत की टक्कर इंग्लैंड से
1. 4-5 हफ्ते चल सकती जंग, ईरान में बड़े स्तर पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में सेना, ट्रंप बोले-अभी सबसे बड़ा हमला बाकी।
2. राहत! मिडिल ईस्ट में संकट: भारत में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार की संतुलित नीति से कीमतें रहेंगी स्थिर।
3. SIR: ‘विचाराधीन’ की सूची में मुख्य सचिव नन्दिनी चक्रवर्ती, TMC सांसद कल्याण बनर्जी के पुत्र-पुत्री का नाम भी; वर्धमान के मेमारी में माईक्रो ऑब्जर्वर का नाम ‘डिलिटेड’।
4. SIR: कई ‘लंबित’ नामों के लिए ERO/AERO को दोषी ठहराने पर WBCS ऑफीसर संगठन का चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए पोस्ट, EC ने लक्ष्मणरेखा की दिलाई याद।
5. युवा साथी’ प्रकल्प के आवेदनकर्ताओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर 6292248888 जारी, सुबह 10-शाम 5 बजे तक कर सकेंगे व्हाट्सअप भी, मिलेगी अपडेट जानकारी।
6. नेताजी इण्डोर स्टेडियम में होली कार्यक्रम में पहुंची CM ममता ने खेला डांडिया, भांगड़े पर ड्रम की ताल के साथ किया डांस।
7. आज होलीः कोलकाता में 398 जगहों पर पुलिस पिकेटिंग, खन्ना मोड़, पार्क सर्कस 7 प्वाईन्ट, श्यामबाजार सहित 86 स्थानों पर 6-6 पुलिस कर्मियों का विशेष पिकेट, 312 जगहों पर 3-3 पुलिस कर्मी, सबसे ज्यादा पोर्ट इलाके में 72 पिकेट।
8. SIR: ‘लंबित’ सूची में नाम आने पर देश निकाले का डर! दावा-मालदा में आतंकित महिला ने जहर खाकर दी जान।
9. गोलपार्क ताण्डवः अलीपुर कोर्ट से मुख्य अभियुक्त सोना पप्पू की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज।
10. राजस्थानः उदयपुर में 275 करोड़ की पकड़ी गई अफीम, 170 एकड़ जमीन पर हो रही थी खेती।
11. राजस्थानः लॉरेंस बिश्नोई गैंग-रोहित गोदारा गैंग सहित अन्य गिरोहों से जुड़े 214 फरार-वांछित बदमाश 19 जिलों से अरेस्ट।
12. दुबई में ईरानी मिसाइल के मलबे से टकराने वाली अशोक लेलैंड बस में न आग लगी न धमाका हुआ, भारतीय इंजीनियरिंग की मजबूती ने किया हैरान।
13. युद्धः अबू धाबी से दिल्ली पहुंची एतिहाद की पहली फ्लाइट, 310 यात्रियों ने ली राहत की सांस।
14. सांवलिया जी भंडार खुला, पहले दिन 10.65 करोड़ की गिनती, ग्रहण-महोत्सव के कारण अब दो दिन बाद होगी गिनती; पिछली बार निकले थे 35 करोड़।
15. भारत एक और युद्ध की तैयारी में’, PAK राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बड़ा दावा।
16. खराब प्रदर्शन पर पाकिस्तान की वर्ल्डकप टीम के खिलाड़ियों पर 50-50 लाख जुर्माना, नाराज PCB बोला- हारने की सजा मिलनी चाहिए।
17. पाकिस्तान के शेयर बाजार में भूचाल, सूचकांक 16000 अंक गिरा।
🔶Video: ईरानी हमले से दहला सऊदी अरब; सबसे बड़ी रिफाइनरी की बंद, तेल पर गहराया संकट !
🔶Israel Iran War: पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी की भी मौत, हमले में हुई थीं घायल
🔶‘बड़ी लहर अभी बाकी’… डोनाल्ड ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो अब सेना भी उतारूंगा
🔶इस्लामपुर अब ईश्वरपुर बनेगा: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा ऐलान, परिवर्तन यात्रा मे किया वादा
🔶रूस से 5 अतिरिक्त S-400 स्क्वाड्रन खरीदने की तैयारी में भारत, एयर डिफेंस नेटवर्क होगा और मजबूत
🔶इजराइल का डिजिटल हमला! ईरान का ‘नमाज़ ऐप’ हैक, फोन पर आए अजीबो गरीब नोटिफिकेशन
🔶पाकिस्तान में हालात बेकाबू, 24 लोगों की मौत के बाद तीन दिन का सख्त कर्फ्यू
🔶इजरायल-ईरान जंग के बीच फंसे यात्रियों के लिए गुड न्यूज, इंडिगो जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स
🔶महाराष्ट्र के पालघर जिले में केमिकल प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव, 2600 लोग शिफ्ट किए गए
🔶सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक, अमेरिका के अब तक तीन जेट गिरे
🔶तेहरान पर अमेरिकी हमले का मकसद: रुबियो बोले- स्कूल और नागरिक नहीं, केवल ईरान की मिसाइल और नौसैनिक ताकत पर वार
🔶 टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला, रिफंड रोकने की मांग ठुकराई
🔶मिडिल ईस्ट में जंग : पीएम मोदी ने बहरीन के शाह, सऊदी अरब के युवराज और जॉर्डन के किंग से बात की
🔶US-Israel-Iran War: अखिलेश यादव ने केंद्र से पूछा सवाल, सरकार बताए युद्ध के साथ खड़ी है या शांति के पक्ष में
🔶ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
🔶पटरी से उतरे संबंधों को पूरी तरह सामान्य बनाने के लिए द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देंगे भारत और कनाडा
🔶ईपीएफ पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत बनी रहेगी, निष्क्रिय खातों के स्वचालित निपटान की पायलट योजना मंजूर
🔶तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी: सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस समिति प्रशिक्षण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
🔶मणिपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और चोरी का माल बरामद
🔶’अमेरिका से बातचीत नहीं करेंगे’, हमलों के बाद ईरान का कड़ा संदेश
🔶ईरान के नए अंतरिम सुप्रीम लीडर का भी हुआ खात्मा! अमेरिका के पूर्व एनएसए का बड़ा दावा
🔶मौसम विभाग का पूर्वानुमान: सावधान! तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार
🔷पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, T20 World Cup से बाहर होने की मिली सजा
🔷पीवी सिंधू दुबई में फंसी, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! लक्ष्य सेन पर होगी निगाहें







