
25 February 2026 ki top Headlines: 25 फरवरी 2026, सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए फटाफट अंदाज में
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय इस्राइल यात्रा पर रवाना होंगे इस दौरे में आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, करीब 71 हजार करोड़ रुपये के संभावित रक्षा सौदे और एआई आधारित ड्रोन तकनीक पर अहम चर्चा होने की उम्मीद है।
2 बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में इस्राइल की यात्रा की थी और तब वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। पीएम मोदी का यह दौरा भारत के सैन्य आधुनिकीकरण में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
3 केरल का नाम अब केरलम, कैबिनेट की मंजूरी, सेवातीर्थ में पहली मीटिंग; रेल-मेट्रो और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए ₹12,236 करोड़ मंजूर।
4 राहुल बोले-मोदी पर एपस्टीन-अडाणी के केस का दबाव, PM ने अमेरिका से देश बेचने की डील की, भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल।
5 लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए, हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे।
6 जेपी नड्डा ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण से मिला लाभ, आम लोगों तक पहुंची क्रिटिकल सेवाएं।
7 स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी जिम्मेदारी निभाएं’, राष्ट्रपति मुर्मू का निजी अस्पतालों को संदेश।
8 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि सभी के लिए सस्ती और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। मुर्मू मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल की ओर से आयोजित ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत’ अभियान की शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रही थीं।
9 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जीसीसी के महासचिव जसीम मोहम्मद अलबुदैवी से मुलाकात कर ऊर्जा, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान भारत-जीसीसी के बीच FTA वार्ता औपचारिक रूप से शुरू हुई, जिससे खाड़ी देशों के साथ आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।
10 बिहार-झारखंड और मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की सौगात, तीन नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी।
11 DGCA ने VSR के 4 लियरजेट विमान ग्राउंड किए, उड़ानों पर रोक लगी; अजित पवार की मौत के बाद कंपनी के सेफ्टी ऑडिट में खामियां मिलीं।
12 शशिकला ने नई द्रविड़ पार्टी बनाने का लिया फैसला, चुनाव से पहले तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल।
13 अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे।
14 भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू हुई मैत्री बस सेवा, राजनीतिक अस्थिरता के चलते 18 महीनों से थी ठप।
15 उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
16 इंग्लैंड टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक का शतक।
17 रिंकू सिंह T-20 वर्ल्ड कप छोड़कर घर लौटे, पिता नोएडा के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर; जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना तय नहीं।
🔶ओटीटी की गंदगी पर डिजिटल स्ट्राइक, सरकार ने जुगनू समेत 5 ऐप्स को किया ब्लॉक
🔶शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट पहुंचे: युवक का दावा-आशुतोष महाराज ने लालच दिया, अविमुक्तेश्वरानंद को फंसवा दो
🔶राजस्थान- दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे, बस-टैक्सी की हड़ताल:वार्ता विफल; जयपुर में लोगों को खींचकर उतारा; सूरत में भी 300 बसों के थमे पहिए
🔶भारत बना रहा बेबी ब्रह्मोस, 20 गुना कम कीमत: भविष्य की जंग की तैयारी, सुरक्षा का नया फॉर्मूला
🔶तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, AIADMK के घोषणा पत्र का तीसरा फेज: हर परिवार की एकमुश्त ₹10 हजार की मदद, ग्रेजुएट बेरोजगारों को ₹2 हजार महीना
🔶PM मोदी के इजरायल दौरे से हेक्सागन अलायंस से उठेगा पर्दा, डिफेंस पर डील संभव
🔶उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी, सिंगापुर में 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर किए हस्ताक्षर
🔶’मुझे अपने बब्बर शेरों पर गर्व है’, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी का बयान
🔶’राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने के लिए यह साजिश रची’: यूथ कांग्रेस प्रमुख की गिरफ्तारी पर भाजपा
🔶UN: रूस-यूक्रेन के बीच बिना शर्त सीजफायर की मांग वाला मसौदा प्रस्ताव, भारत ने मतदान से किया परहेज
🔶अजित पवार विमान हादसा: डीजीसीए की विमानन कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, उड़ान भरने से रोके गए VSR के चार प्लेन
🔶चार्टर्ड विमान हादसे हुए तो संचालक जिम्मेदार, डीजीसीए ने कड़े किए नियम, कहा- केवल पायलटों पर दोष मढ़ना ठीक नहीं
🔶टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम का साथ छोड़कर घर लौटे रिंकू सिंह, पिता की बिगड़ी तबीयत: रिपोर्ट
🔶अंडमान में पवन हंस का हेलीकॉप्टर क्रैश, सात सवार लोगों को बचाया गया
🔶विधानसभा से पहले केरल का नाम ‘केरलम’ करने को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंज़ूरी
🔶प्रधानमंत्री की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
🔶’सेवा तीर्थ’ में पहली बार बैठा मोदी मंत्रिमंडल, नये कार्यालय को बताया देश के नवनिर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति
🔶बड़े कारपोरेट के हित में किया गया अमेरिका से व्यापार समझौता : खरगे-राहुल
🔶केरल का नाम ‘केरलम’ करने का फैसला जनभावना के अनुरूप, संघीय व्यवस्था को मजबूत करने वाला: भाकपा
🔶40 साल से ज्यादा उम्र वालों का फ्री हेल्थ चेकअप, एक करोड़ लोगों को होगा फायदा
🔶Pakistan: आंतकियों ने पुलिस वाहन व एंबुलेंस को बनाया निशाना, हमलों में DSP समेत 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत
🔷ENG vs PAK : हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान को धो डाला, टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड



