पंचकूला: घर में घुस कर रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर तीन अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला।

पंचकुला (उमंग श्योराण)। पंचकूला में दिनदहाड़े हत्या का मामला आया सामने। पंचकूला के सेक्टर 2 में घर में घुस कर एक रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर तीन अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला।

 

हमलावरों ने तेजधार हथियरों से किया वार।

 

हमले में रिटायर्ड कर्नल आर के शर्मा की पत्नी सुशीला शर्मा की हुई मौत।

 

वहीं रिटायर्ड कर्नल राज कृष्ण शर्मा की हालत भी बेहद गंभीर।

 

पंचकूला के निजी अस्पताल में इलाज जारी।

 

घर में काम कर रही नौकरानी संतोष पर भी किया तेज धार हथियार से हमला।

 

हमले में नौकरानी संतोष कुमारी भी हुई घायल।

 

मौके पर पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौजूद।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Exit mobile version